Barry Gardiner ने ट्विटर (अब एक्स) पर Salman Khan के साथ फोटोज शेयर की हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'टाइगर जिंदा है और लंदन में है।' उन्होंने ये भी बताया कि वेम्बली (फुटबॉल स्टेडियम) में सलमान का स्वागत करके उन्हें बहुत खुशी हुई।
14 अप्रैल को हुई थी फायरिंग
मालूम हो कि ईद के बाद 14 अप्रैल की सुबह सलमान के घर पर दो बदमाशों ने फायरिंग की और फरार हो गए। इन बदमाशों को अरेस्ट कर लिया गया। सूरत की तापी नदी से उस गन को भी बरामद कर लिया गया, जो बदमाशों ने घटना को अंजाम देने के बाद फेंक दी थी। इसके अलावा अभी मामले की जांच चल रही है। रिपोर्ट्स बता रही हैं कि अब शूटर्स की जमानत मुश्किल है। साथ ही अनमोल बिश्नोई पर भी शिकंजा कसेगा, जिसने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।
इस फिल्म में नजर आएंगे सलमान
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान को 'सिकंदर' फिल्म में देखा जाएगा। ये फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। इसके लिए सलमान ने साउथ के फेमस डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस से हाथ मिलाया है। इसके अलावा उनकी 'टाइगर वर्सेस पठान' और 'द बुल' से जुड़े अपडेट्स का भी फैंस इंतजार कर रहे हैं।











