Jaya Bachchan ने यह बात नातिन नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट शो What The Hell Navya के दूसरे सीजन के लेटेस्ट एपिसोड में कही। इस एपिसोड में जया के साथ हमेशा की तरह बेटी श्वेता नंदा भी थीं।
डेटिंग और बिल स्प्लिट पर बोलीं नव्या नवेली नंदा
Navya Naveli Nanda ने फेमिनिज्म पर बात की और कहा कि महिलाएं अब अधिक सशक्त महसूस कर रही हैं। बहुत सी चीजें वो स्वतंत्र रूप से करना चाहती हैं। इसके बाद उन्होंने उदाहरण दिया कि अगर आप किसी लड़की को डेट पर ले जाते हैं और कहते हैं कि आप बिल भरेंगे, तो कुछ लोग इससे नाराज हो जाते हैं, क्योंकि महिलाओं को लगता है कि वो भी समान रूप से इसकी हकदार हैं।
जया ने बिल आधा-आधा करने वाली महिलाओं को बताया 'बेवकूफ'
लेकिन नव्या की बात पूरी होने से पहले ही जया बच्चन बोलती हैं कि वो महिलाएं बेवकूफ हैं, जो ऐसा करती हैं। उन्होंने कहा, 'कितनी बेवकूफ हैं वो (बिल स्प्लिट करने को कहने वाली) महिलाएं। बल्कि पुरुषों को बिल भरने देना चाहिए।'
जया बोलीं- पुरुष ही पहले प्रपोज करे, नहीं तो बहुत अजीब लगेगा
इसके बाद नव्या ने दादी जया बच्चन और मां श्वेता नंदा से पूछा कि अपने दौर और इस दौर में क्या उन्होंने पुरुषों में कोई बदलाव देखा है? मतलब तब वो उनके समय में कैसे थे और आज कैसे हैं? जवाब में श्वेता बच्चन नंदा ने कहा, 'हमारे समय में हमेशा से यह माना जाता था कि एक पुरुष को मजबूत होना चाहिए और चुप रहना चाहिए। यहां तक कि जब आप डेटिंग कर रहे हैं, तो भी आप लड़के का इंतजार करो। वही आपके पास आएगा और प्रपोज करेगा।' जया ने इस पर हामी भरी और कहा कि वह ऐसा ही चाहेंगी। वह बोलीं, 'बेहतर होगा कि पुरुष ही पहले प्रपोज करे। वरना, मुझे तो बहुत अजीब लगेगा।'
बहन के पॉडकास्ट शो में अगस्त्य नंदा भी पहुंचे
नव्या ने अपने पॉडकास्ट शो में इस बार भाई अगस्त्य नंदा को भी बुलाया गया था। हाल ही उन्होंने 'द आर्चीज' से एक्टिंग डेब्यू भी किया है। मालूम हो कि नव्या नवेली के पॉडकास्ट शो में ज्यादातर मुद्दे महिलाओं से जुड़े होते हैं। लेकिन मर्दानगी यानी पुरुषत्व को लेकर पुरुषों के क्या विचार हैं, यह जानने के लिए अगस्त्य नंदा को शो में बुलाया गया।
'बेवकूफ हैं वो लड़कियां जो डेट पर बिल आधा-आधा करती हैं', नातिन नव्या के पॉडकास्ट में बोलीं जया बच्चन
जया बच्चन उन हस्तियों में शामिल हैं, जो किसी भी मुद्दे पर अपनी बेबाक राय रखने से पीछे नहीं हटतीं। फिर चाहे इसके लिए उन्हें गुस्से का ही सामना क्यों न करना पड़े। अब उन्होंने कहा है कि वो महिलाएं और लड़कियां बेवकूफ हैं, जो डेट पर जाती हैं और फिर बिल स्प्लिट करती हैं। जया ने कहा कि पुरुषों को ही बिल भरना चाहिए।











