गिरते बाजार में भी 10% से ज्यादा उछल गया यह टेक्नोलॉजी स्टॉक, जानिए क्या कह रहे हैं टेक्निकल चार्ट्स

गिरते बाजार में भी 10% से ज्यादा उछल गया यह टेक्नोलॉजी स्टॉक, जानिए क्या कह रहे हैं टेक्निकल चार्ट्स
नई दिल्ली : भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा। सेंसेक्स 230 अंक और निफ्टी 80 अंक की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था। इसके विपरीत, केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के शेयरों में भारी तेजी देखने को मिली। इस शेयर में 10.39% का भारी तेजी देखने को मिली। इसके अलावा, स्टॉक ने बीएसई पर 52 सप्ताह के उच्च स्तर 439 रुपये प्रति शेयर को छू लिया। साथ ही शेयर के वॉल्यूम में 23.40 गुना से अधिक की भारी वृद्धि देखी गई। कंपनी का वर्तमान बाजार पूंजीकरण 7,167.50 करोड़ रुपये है।

पहली तिमाही में कंपनी के कुल राजस्व में मामूली 0.54% की कमी दर्ज हुई। यह बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के 183 करोड़ रुपये की तुलना में 182 करोड़ रुपये रहा। कंपनी के एबिटडा में 16.66 फीसदी की बड़ी गिरावट देखी गई। इससे यह 70 करोड़ रुपये रहा। साथ ही कंपनी के टैक्स के बाद मुनाफे में भी गिरावट आई। यह यह पहले के 84 करोड़ की तुलना में 70 करोड़ रुपये रहा। यह तिमाही दर तिमाही 21.05 फीसदी की गिरावट है।

साल-दर-साल आधार पर तुलना करें, तो पहली तिमाही में कंपनी के रेवेन्यू में 7.69 फीसदी की ग्रोथ हुई है। यह 169 करोड़ रुपये की तुलना में 182 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान कंपनी का परिचालन लाभ 12.90 फीसदी बढ़कर 70 करोड़ रुपये रहा। वहीं, कंपनी के शुद्ध मुनाफे में सालाना आधार पर 16.21 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 43 करोड़ रुपये रहा। इस शेयर में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। यह एक साल में 20 फीसदी से अधिक बढ़ा है।
Advertisement