धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला
घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए शिरोमणी अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने इसे धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला कहा। बादल ने एक्स पर लिखा, 'कल न्यूजीलैंड के साउथ ऑकलैंड में स्थानीय प्रदर्शनकारियों के शांतिपूर्ण नगर कीर्तन जुलूस में बाधा डालने की कड़ी निंदा करता हूं। नगर कीर्तन एक पवित्र सिख परंपरा है- यह एक आनंदमय धार्मिक जुलूस है जिसमें श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के भजन गाए जाते हैं, जो भक्ति, एकता और पूरी मानवता के साथ आशीर्वाद बांटने को बढ़ावा देता है।'जुलूस का रास्ता रोका फिर किया डांस
रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 30 से 35 स्थानीय युवाओं का समूह बैनर लेकर पहुंचा और जुलूस का रास्ता रोक दिया। इस दौरान उन्होंने हाका डांस किया। हाका एक पारंपरिक माओरी डांस है जिसमें ऐतिहासिक रूप से युद्ध की रस्मों और मजबूत शारीरिक हरकतों का प्रदर्शन किया जाता है।इस दौरान पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू करने के लिए दखल दिया। बातचीत के बाद प्रदर्शनकारी एक तरफ हट गए, जिसके बाद नगर कीर्तन आगे बढ़ा और सुरक्षित रूप से गुरुद्वारे वापस पहुंचा। इस दौरान स्थानीय सिख नेता भी जुलूस के साथ मौजूद थे। घटना ने न्यूजीलैंड में रहने वाले सिख समुदाय के लोगों में अपनी धार्मिक आस्था की सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा हो गई है।











