शादी के बाद परिणीति चोपड़ा और राघव ने ऐसे मनाई पहली लोहड़ी

शादी के बाद परिणीति चोपड़ा और राघव ने ऐसे मनाई पहली लोहड़ी
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने शादी के बाद उन्होंने पहली लोहड़ी साथ में सेलिब्रेट की है। अब इनके लोहड़ी सेलिब्रेशन की झलकियां सामने आई हैं, जिसमें पूरी फैमिली के साथ कपल इसे सेलिब्रेट करते और खुशियां मनाते दिख रहे हैं।

परिणीति चोपड़ा औऱ राघव चड्ढा ने पिछले साल सितम्बर को उदयपुर में धूमधाम से शादी रचाई। शादी के बाद दोनों ने पहली दिवाली, करवा चौथ जेसै त्योहार के बाद अब अपना पहला लोहड़ी भी मनाया। फैमिली के साथ उनके इस लोहड़ी सेलिब्रेशन की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर छाई है।

क्रिसमस और न्यू इयर लंदन में किया सेलिब्रेट

परिणीति और राघव ने नया साल और क्रिसमस लंदन में सेलिब्रेट किया। परिणीति ने इस सेलिब्रेशन की झलकियां पोस्ट की थी, जिसमें दोनों बेहद रोमांटिक नजर आ रहे थे।

इम्तियाज अली की 'चमकीला' में नजर आनेवाली हैं परिणीति

वर्कफ्रंट की बात करें तो परिणीति इम्तियाज अली की 'चमकीला' में नजर आनेवाली हैं, जो इसी साल ओटीटी पर रिलीज होगी। ये फिल्म अमर सिंह की कहानी पर बेस्ड होगी। चमकीला अमरजोत की वाइफ का नाम है। परिणीति ने बताया है कि इस फिल्म के लिए उन्होंने अपना 15 किलो वजन बढ़ाया था, जिसे कम करने के लिए अब उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ रही है। इस फिल्म के लिए एआर. रहमान ने म्यूजिक कम्पोज किया है।

Advertisement