सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आया है, जिसमें प्रदीप रंगनाथन, ममिता को अपनी ओर बालों से पकड़कर खींच रहे हैं। उस वक्त यह देख सब हैरान रह गए। बाद में पता चला कि दोनों ने 'डूड' फिल्म के एक सीन को रीक्रिएट किया था। प्रदीप का यह अंदाज लोगों को रास नहीं आया और उनकी खूब आलोचना हो रही है। वहीं, फैंस ने एक्टर का सपोर्ट किया।
फैंस ने की तारीफ, पर यूजर्स भड़के,
फैंस ने प्रदीप रंगनाथन और ममिता बैजू की केमस्ट्री की तारीफ की, पर यूजर्स भड़क गए। प्रदीप ने हैदराबाद में हुए फिल्म के प्रमोशनल इवेंट के दौरान जो किया, उससे वो नाराज हो गए।सीन रीक्रिएट के चक्कर में पिटी भद
दरअसल फिल्म 'डूड' के ट्रेलर में एक सीन है, जिसमें ममिता, प्रदीप का गाल खींचती हैं। इस पर प्रदीप बोलते हैं- नॉट क्यूट। इसी सीन को दोनों एक्टर्स ने रीक्रिएट किया, पर रोल रिवर्सल करके। ममिता जब स्टेज पर नाराज होने का नाटक करने लगीं तो प्रदीप उनके गाल खींचने लगे। और फिर अचानक ही उन्होंने ममिता को उनके बाल पकड़कर खींचा। यह देख सबके होश उड़ गए। इंटरनेट पर वीडियो वायरल हो गया और यूजर्स प्रदीप रंगनाथन को खरी-खोटी सुनाने लगे।एक यूजर ने लिखा, 'प्रमोशन के नाम पर हैरेसमेंट है ये।' एक ने लिखा, 'मुझे पूरा विश्वास है कि ममिता को यह फिल्म करने का बहुत अफसोस होगा।' एक और कमेंट है, 'सीन्स रीक्रिएट करना मजेदार हो सकता है, पर और भी बेहतर तरीके हैं। उम्मीद है कि अगली बार वो इस बात को समझेंगे।'
17 अक्टूबर को रिलीज हुई 'डूड', ये है कास्ट
वैसे, हैरानी की बात ये है कि इस सीन को रीक्रिएट करने के बाद ममिता मुस्कुरा रही थीं और प्रदीप का शुक्रिया भी अदा किया। 'डूड' की बात करें, तो इसे कीर्तिस्वरण ने डायरेक्ट किया है और उन्होंने ही कहानी लिखी है। फिल्म में नेहा शेट्टी, द्रविड़ सेल्वम और आर शरतकुमार जैसे एक्टर्स हैं। यह फिल्म 17 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज हो गई है।











