'कॉफी विद करण 8' में दिखेंगी ये 5 नई जोड़ियां! रणबीर-आलिया से लेकर अजय देवगन और रोहित शेट्टी तक के नाम शामिल

'कॉफी विद करण 8' में दिखेंगी ये 5 नई जोड़ियां! रणबीर-आलिया से लेकर अजय देवगन और रोहित शेट्टी तक के नाम शामिल
करण जौहर अपने चेट शो 'कॉफी विद करण' के आठवें सीजन के साथ लौट रहे हैं। यह शो 26 अक्टूबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर प्रीमियर होगा। 'कॉफी विद करण 8' का प्रोमो आउट होने के बाद से ही फैंस के बीच यह जानने की उत्सुकता बढ़ गई है कि इस बार शो में कौन से सेलेब्स आएंगे? कौन सी जोड़ी करण जौहर के साथ कॉफी पीने जाएगी और मजेदार खुलासे करेगी।

Karan Johar ने तो अभी तक कन्फर्म नहीं किया है कि 'कॉफी विद करण 8' में वह किस-किस सिलेब्रिटी को बुलाएंगे, लेकिन कुछ जोड़ियों के नामों की चर्चा हो रही है। करीब छह सिलेब्रिटी जोड़ियों के नाम कन्फर्म बताए जा रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि इन्होंने Koffee With Karan 8 के लिए शूट भी कर लिया है।

1. आलिया भट्ट- करीना कपूर खान

'इंडियाटुडे' की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार 'कॉफी विद करण 8' में ननद और भाभी यानी आलिया भट्ट और करीना कपूर खान साथ नजर आएंगी। करीना और आलिया ने हाल ही साथ में एक विज्ञापन भी किया, जिसमें दोनों को खूब पसंद किया गया। खबर है कि अब वो करण जौहर के चेट शो में भी आएंगी। उन्होंने इसके लिए शूटिंग भी कर ली है।

2. रणवीर सिंह- दीपिका पादुकोण

वहीं रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी 'कॉफी विद करण 8' के लिए शूट कर चुके हैं। एपिसोड की शूटिंग यशराज स्टूडियोज में हुई थी। दीपिका और रणवीर अभी तक करण के शो में साथ में नहीं आए हैं।

3. रोहित शेट्टी- अजय देवगन

तीसरी जोड़ी जिसकी 'कॉफी विद करण 8' में आने की चर्चा है, वह है अजय देवगन और रोहित शेट्टी। बॉलीवुड की इस हिट जोड़ी ने कई सुपरहिट फिल्में साथ में दी हैं। दोनों ने फिल्म इंडस्ट्री में लगभग साथ में ही करियर शुरू किया था। अजय देवगन और रोहित शेट्टी अभी 'सिंघम अगेन' की शूटिंग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ने 'कॉफी विद करण 8' के लिए पहले ही शूट कर लिया था।

4. शाहरुख खान

हर बार चर्चा होती है कि क्या करण जौहर के चेट शो में शाहरुख खान आएंगे? इस बार भी वैसा ही सवाल फैंस के मन में है। तो अपडेट यह है कि करण जौहर 'कॉफी विद करण 8' के एक एपिसोड में शाहरुख को लाना चाह रहे थे। पर अभी तक कुछ कन्फर्म नहीं है। शाहरुख खान अभी अपने अन्य कमिटमेंट्स में बिजी हैं। हालांकि शाहरुख और करण का बहुत ही गहरा रिश्ता है, और हो सकता है कि वह इसी नाते 'कॉफी विद करण 8' में आ जाएं।

5. स्पेशल गेस्ट बनेंगे आलिया और रणबीर!

ऐसी भी चर्चा है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी 'कॉफी विद करण 8' में नजर आ सकते हैं। करण जौहर ने हाल ही रिवील किया था कि वह हाल ही शादी के बंधन में बंधे एक बॉलीवुड कपल को अपने शो में बतौर स्पेशल गेस्ट बुलाएंगे।

Advertisement