हंसा-हंसाकर आंखों से आंसू निकाल देंगी ये 5 कॉमेडी मूवीज, इस वीकेंड OTT पर देख डालिए

हंसा-हंसाकर आंखों से आंसू निकाल देंगी ये 5 कॉमेडी मूवीज, इस वीकेंड OTT पर देख डालिए
ओटीटी की दुनिया में ढेर सारी फिल्में और वेब सीरीज भरी पड़ी हैं। कई बार तो कंफ्यूज हो जाते हैं कि क्या देखें और क्या नहीं। अगर आप इस वीकेंड थोड़ा जॉली मूड में हैं, चिल-पिल रहना चाहते हैं और ऐसी फिल्में देखना चाहते हैं, जो आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर दें, तो ये रिपोर्ट आपके लिए ही है। हम आपके लिए लाए हैं 5 ऐसी कॉमेडी मूवीज, जो अंडररेटेड हैं। यानी हैं तो बेहतरीन, लेकिन चर्चा कम हुई। आपको कुछ नया भी देखने को मिलेगा और मजेदार भी। तो चलिए फिर देर किस बात, पेट पकड़कर हंसने के लिए तैयार हो जाइये।

1.Due Date

'ड्यू डेट' मूवी सा 2010 में रिलीज हुई थी। इसे Todd Phillips ने डायरेक्ट किया। ये दो दोस्तों की अनोखी रोड ट्रिप है। इसे IMDb पर 10 में से 6.5 की रेटिंग मिली है। फिल्म में मिशेल मोनाघन, जूलियट लुईस और जेमी फॉक्स भी हैं। सभी ने फिल्म में दमदार एक्टिंग की है। यकीनन ये फिल्म आपको खूब हंसाएगी।
कहां देखें- नेटफ्लिक्स
ट्रेलर-

'बॉडीगार्ड' एक्ट्रेस और क्रिकेटर युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच अगस्त, 2023 में दूसरी बार मां बनी थीं। उन्होंने बेटी को जन्म दिया था। उसका नाम ऑरा रखा था। इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर फैन्स को दी थी। दो बच्चों की खूबसूरत मां हेजल ने डिलीवरी के बाद हेयल लॉस के बारे में बताया है। और कहा कि उन्होंने कैंसर सर्वाइवर बच्चों के विग के लिए अपने बाल डोनोट कर दिए हैं।
फिल्म साल 2011 में रिलीज हुई थी। इस कॉमेडी मूवी को Ruben Fleischer ने डायरेक्ट किया। इसमें जेसी ईसेनबर्ग, डैनी मैकब्राइड, अजीज अंसारी, निक स्वार्डसन, माइकल पेना और फ्रेड वार्ड ने दमदार एक्टिंग की है। कहानी एक पिज्जा डिलीवरी लड़के की है जिसके सिर पर बम बंधा हुआ है। दोस्त हैं जो उसकी मदद करते हैं। इस फिल्म को देख आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।
कहां देखें- प्राइम वीडियो
ट्रेलर-


4. Horrible Bosses

Horrible Bosses अमेरिकन कॉमेडी मूवी साल 2011 में रिलीज हुई। डायरेक्शन Seth Gordon था। स्टार्स की लिस्ट में जेसन बेटमैन, चार्ली डे, जेसन सुडेकिस, जेनिफर एनिस्टन, कॉलिन फैरेल, केविन स्पेसी और जेमी फॉक्स शामिल हैं। कहानी तीन दोस्तों की है। एक मर्डर है और उसके पीछे बहुत सारी कॉमेडी है।
कहां देखें- प्राइम वीडियो
ट्रेलर-

5. Game Over, Man!

साल 2018 की एक्शन कॉमेडी मूवी है। कहानी तीन खराब किस्मत वाले हाउसकीपर्स की है। लॉस एंजिल्स के होटल में काम करते हुए उन्हें बंधक बना लिया जाता है। फिर उनके साथ क्या होता है। ये आपको फिल्म देखने के बाद पता चलेगा। अगर आप इस वीकेंड कुछ नया देखने का प्लान कर रहे हैं तो ये बेस्ट ऑप्शन है।

कहां देखें- नेटफ्लिक्स
Advertisement