पाकिस्तान में पीएम मोदी का है गजब का क्रेज... भारत लौटी अंजू ने बताई वहां की कौन सी बात

पाकिस्तान में पीएम मोदी का है गजब का क्रेज... भारत लौटी अंजू ने बताई वहां की कौन सी बात
इस्‍लामाबाद: पाकिस्‍तान से भारत लौट आई अंजू का अगला लक्ष्‍य अब अपने बच्‍चों से मिलना है। अंजू की मानें तो वह बच्‍चों के लिए भारत आई है और जल्‍द ही पहले पति अरविंद से भी मुलाकात करेगी। वहीं अंजू ने बताया है कि जिस समय वह पाकिस्‍तान में थी, उस समय वहां के लोग उससे कई तरह के सवाल पूछते थे। अंजू ने बताया है कि पाकिस्‍तान के लोग भारत और भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी के फैन हैं। अंजू इस साल जुलाई में भारत से पाकिस्‍तान गई थी। वह अपने फेसबुक फ्रेंड नसरुल्‍ला से मिलने गई थी और फिर वह रुक गई। उसका वीजा जो अगस्‍त में खत्‍म हो गया था, उसे भी बढ़ा दिया गया। अंजू और नसरुल्‍ला दोनों एक दूसरे को साल 2019 से जानते थे।

भारत के बारे में पाकिस्‍तानियों में उत्‍सुकता
टाइम्‍स नाऊ नवभारत को दिए एक इंटरव्‍यू में अंजू ने बताया है अंजू ने बताया कि नसरुल्‍ला के साथ किसी तरह की कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई। भारत के बारे में अपर दीर के लोग उनसे कई तरह के सवाल पूछते थे। अंजू ने बताया कि पाकिस्‍तान के लोग भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बड़े फैन हैं। वहां के नागरिकों की मानें तो पाकिस्‍तान को भी एक मोदी जैसा नेता चाहिए जो देश को आगे बढ़ा सके। अंजू ने बताया है कि वह नसरुल्‍ला को जल्‍द भारत बुलाएंगी।

अंजू की मानें तो नसरुल्‍ला, बच्‍चों को अपनाएंगे या नहीं, यह तो बाद की बात है। अंजू के मुताबिक फिलहाल तो नसरुल्‍ला के आने में भी अभी कई तरह की प्रक्रियाएं होनी है और इसमें काफी समय लगता है।

दुबई में बसने की ख्‍वाहिश
अंजू ने कहा कि उनकी योजना अब दुबई में बसने की है। उनकी इच्‍छा अपने लिए बेस्‍ट डिसिजन लेने की है। हालांकि उनकी ख्‍वाहिश दुबई में बसने की है। अंजू से पूछा गया कि पूछा गया कि जब वह पाकिस्‍तान गईं तो क्‍या उस समय उन्‍हें बच्‍चों की चिंता नहीं हुई थी? इस पर अंजू ने गोलमोल जवाब दिया। अंजू ने दोहराया कि वह पूरी कानूनी प्रक्रिया के तहत ही पाकिस्‍तान गई थीं। अंजू के मुताबिक वह पहली इंसान नहीं थीं जो पाकिस्‍तान जा रही थीं।

बच्‍चों को छोड़कर नहीं गई थी

अंजू के मुताबिक उनकी इमेज बनी है कि वह भागकर बच्‍चों को छोड़कर चली गई हैं। उनके इरादे नेक थे और ऐसे में उनकी इमेज पर गलत सवाल उठाए जा रहे हैं। अंजू के मुताबिक बच्‍चे पहले से ही नसरुल्‍ला को जानते थे। उसने अपनी बड़ी बेटी को सबकुछ बताया था। अंजू की मानें तो जब नसरुल्‍ला और बच्‍चे दोनों ही एक-दूसरे सामान्‍य तरीके से बात करते थे। अंजू ने बताया कि नसरुल्‍ला शादीशुदा नहीं थे। अंजू और नसरुल्‍ला दोनों ही अपनी शादी के सवाल को टाल जाते हैं। इस इंटरव्‍यू में भी अंजू ने शादी की बात को पर्सनल मैटर बताकर टाल दिया।

Advertisement