पाकिस्तानी नागरिक हैं दोनों आतंकी
वहीं, सीबीसी न्यूज ने अमेरिकी खुफिया सूत्रों और ऑस्ट्रेलियाई पुलिस की तरफ से उपलब्ध कराई गई जानकारी के हवाले से दोनों आतंकियों को पाकिस्तानी नागरिक बताया है। अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों हमलावर पाकिस्तानी नागरिक थे और सिडनी में रह रहे थे। जांच में यह भी सामने आया है कि गोलीबारी के बाद पास की एक सड़क पर एक कार से कई "इम्प्रोवाइज़्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस" यानि विस्फोटक बरामद किए गए, जिससे आशंका है कि हमले की साजिश इससे काफी ज्यादा तबाही फैलाने और ज्यादा से ज्यादा लोगों को मारने की थी। ऑस्ट्रेलियाई खुफिया एजेंसी ASIO ने पुष्टि की है कि हमलावरों में से एक, पहले से सुरक्षा एजेंसियों के नजर में संदिग्ध था, लेकिन उसे तत्काल खतरे के रूप में लिस्ट नहीं किया गया था। इस खुलासे के बाद सुरक्षा तंत्र की नाकामियों को लेकर सवाल तेज हो गए हैं।हालांकि इस हमले के बीच एक नाम ऐसा भी उभरा है जिसे दुनिया भर में बहादुरी के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है। 43 साल के स्थानीय फल विक्रेता अहमद अल अहमद। जिन्होंने अपनी जान पर खेलकर हमलावर के हाथ से बंदूक छीनकर उसे निहत्था कर दिया। वायरल वीडियो में देखा गया कि अहमद ने पीछे से एक बंदूकधारी पर झपट्टा मारा, उसका हथियार छीन लिया। अहमद को दो गोलियां लगीं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।