टोनी कक्कड़ के साथ 'बिग बॉस ओटीटी 2' की क्वीन मनीषा रानी का पहला गाना 'जमना पार' का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है। नेहा कक्कड़ की आवाज में 'जमना पार' गाने में मनीषा रानी बेहद जंच रही हैं। गाने में मनीषा का अंदाज देखकर उनके फैन्स का दिल बाग-बाग हो उठा है। इसी के साथ अब ट्विटर पर मनीषा रानी के साथ एल्विश की कुछ झलकियां भी लोग शेयर कर रहे हैं।
'सैयां रहते जमना पार उनकी लंबी मोटर कार, बेटी सज-धज के लेने आओ न सरकार', गाने की शुरुआत इस लाइन से हो रही है, जिसमें मनीषा रानी दुल्हन की तरह सजी हुई पालकी से उतरती दिख रही हैं। लोगों को 'JAMNA PAAR TEASER' काफी पसंद आ रहा है और वे कह रहे हैं कि गाना काफी प्रॉमिसिंग है। लोगों ने कहा है- टोनी भाई और मनीषा इस गाने में गदर मचा रहे हैं।
लोग मनीषा के साथ शेयर कर रहे एल्विश का वीडियो
जहां लोग मनीषा रानी के इस वीडियो को देखकर उनकी खूब तारीफें कर रहे हैं और कह रहे हैं कि ये ब्लॉकबस्टर होगी। एक बार फिर से लोग मनीषा पर भरपूर प्यार लुटाते दिख रहे हैं। वहीं कई फैन्स मनीषा के साथ 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर एल्विश यादव का वीडियो शेयर करते दिख रहे हैं। इस गाने के साथ जहां लोग #elvisha हैशटैग्स चला रहे हैं वहीं कुछ फैन्स #Abhisha भी चला रहे हैं।
मनीषा रानी के पोस्ट पर नेहा कक्कड़ ने लिखी ये बात
बता दें कि मनीषा और टोनी का ये गाना 6 सितम्बर को रिलीज हो रहा है। अब फैन्स बिहार की मनीषा रानी के इस गाने को लेकर ढेर सारी उम्मीदें लगाए बैठे हैं। लोगों ने कहा है- मनीषा के साथ टोनी की केमिस्ट्री देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। इससे पहले मनीषा ने टोनी कक्कड़ के साथ इस गाने का पोस्टर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था, जिसपर नेहा ने लिखा है- मेरी आवाज मनीषा के लिए। वहीं नेहा कक्कड़ के हसबैंड रोहनप्रीत ने कहा- हमारी आंखें आप दोनों पर होंगी।टोनी कक्कड़ ने मनीषा रानी से किया था प्रॉमिस
याद दिला दें कि 'बिग बॉस ओटीटी' के आखिरी दिनों में पहुंचे टोनी कक्कड़ ने मनीषा रानी से प्रॉमिस किया था कि वो उनके लिए एक म्यूजिक वीडियो बनाएंगे, जिसमें उन्हें लीड रोल में रखेंगे। आखिरकार टोनी कक्कड़ ने अपना ये वादा पूरा कर लिया है और कल यानी बुधवार को ये रिलीज होने जा रहा है।