चुनाव में उम्मीदवारों का सिलेक्शन यु हो

चुनाव में उम्मीदवारों का सिलेक्शन यु हो
सभी राजनीतिक पार्टियों क संगठन की बेंच बैठे और प्रत्येक *उम्मीदवारों का इंटरव्यू ले* उनके विचार जाने साथ में उनका मोरल कैरक्टर, बैकग्राउंड, शिक्षा, आदर्शता, नैतिकता, उनका चाल चलन और पूर्व में उनके द्वारा क्या जन सेवा की गई। जब इस तरह से उम्मीदवार का चुनाव होने लगेगा तो समझो की आदर्श सरकार आपको मिलेगी।
आज तो राजनीतिक पार्टियों पर कई आरोप लगते हैं की टिकट बेच दिया भाई भतीजावाद, परिवारवाद, उम्मीदवार पार्टी फंड कितना बढ़ाता है, सभा में भीड़ कितनी इकट्ठी कर लेगा, उसकी कितनी बड़ी टीम है। यह भी देखा जा रहा है कि उम्मीदवार साम दाम दंड भेद, उसके जातिगत आंकड़े और उसका कितना बाहुबल है।
एक जनसेवक कैसा होना चाहिए उसकी आदर्शता, मापदंड निर्धारित होगा तभी देश प्रदेश में आदर्श सरकार बनेगी।
अशोक मेहता, इंदौर (लेखक, पत्रकार, पर्यावरणविद्)
Advertisement