पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच इस महीने हुए सैन्य संघर्ष के बाद दोनों पक्ष वार्ता कर रहे हैं। पहले दौर की वार्ता में कतर में सीजफायर पर सहमति बनी। हालांकि दूसरे दौर की वार्ता में तुर्की में दोनों पक्षों के प्रतिनिधिमंडल कई मुद्दों पर सहमति नहीं बना सके। इस गतिरोध पर आदिल राजा ऑनलाइन माध्यम से अफगानिस्तान के कारी सईद खोस्ती से बात कर रहे थे, इसी दौरान पहलगाम हमले पर बड़ा खुलासा उन्होंने किया।
मुनीर के इशारे पर रची साजिश
लंदन में रहने वाले पाकिस्तान के पूर्व सैन्य अधिकारी आदिल राजा ने सईद खोस्ती से सवाल किया कि इस्लामाबाद और काबुल के प्रतिनिधिमंडलों में तुर्की में बात क्यों नहीं बन सकी। इस पर खोस्ती ने कहा कि इसकी वजह पाकिस्तानी पक्ष का मनमाना और खराब रवैया है। पाकिस्तानी अफसरों ने बातचीत के दौरान अफगान लोगों से उस तरह बात नहीं की, जैसे एक पेशेवर डेलीगेशन को करनी चाहिए।सईद खास्ती ने इस दौरान राजा से यह भी कहा कि तालिबान से बात कर रहे पाकिस्तानी डेलीगेशन को आईएसआई के डीजी (स्पेशल ऑपरेशन) जनरल शहाब असलम कर रहे हैं। इस पर तुरंत ही आदिल ने कहा कि असलम तो वही अफसर हैं, जिन्होंने मुनीर के इशारे पर पहलगाम हमले की साजिश रची। जनरल असलम वही शख्स हैं, जो पूरी तरह से पहलगाम में बहे मासूमों के लिए जिम्मेदार है।











