हिना खान ने कुछ महीने पहले ही बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी की है। अब वो पति संग 'पति पत्नी और पंगा' में शिरकत करेंगी। उनके साथ अविका गौर और उनके मंगेतर मिलिंद चंदवानी के अलावा और भी जोड़ियां नजर आएंगी। फिलहाल, ये सभी कंटेस्टेंट्स 'लाफ्टर शेफ्स 2' के सेमी फाइनल में नजर आए।
कृष्णा ने रॉकी को कहा- 'नेपो पति'
कृष्णा अभिषेक ने शो के पहले सीजन में अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन को 'नेपो पति' कहा था। अब उन्होंने रॉकी जायसवाल को ये टैग दिया। उन्होंने कहा, 'इंडस्ट्री को नया नेपो पति मुबारक हो...।' ये सुनकर खुद हिना की भी हंसी छूट गई।
अविका गौर के मंगेतर का भी कृष्णा ने उड़ाया मजाक
कृष्णा अभिषेक ने अविका गौर के मंगेतर मिलिंद चंदवानी को भी यही टैग दिया। मालूम हो कि अविका और मिलिंद ने कुछ महीने पहले सगाई की है। दोनों जल्द ही शादी भी करने वाले हैं।
'पति पत्नी और पंगा' रिलीज डेट
'पति पत्नी और पंगा' शो 2 अगस्त से हर शनिवार और रविवार को रात साढ़े 9 बजे आएगा। इसे सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारूकी होस्ट करेंगे। शो में हिना-रॉकी, अविका-मिलिंद के अलावा देबिना-गुरमीत, सुदेश लहरी-ममता लहरी, स्वरा भास्कर-फहद अहमद, गीता फोगाट-पवन कुमार भी नजर आएंगे। इस शो को आप कलर्स चैनल और जियो सिनेमा ऐप पर देख सकेंगे।











