हूती प्रमुख अब्दुलमलिक अल हूती ने अपने बयान में कहा है कि हम सोमालीलैंड में किसी भी इजरायली मौजूदगी को अपनी सशस्त्र सेनाओं के लिए एक सैन्य लक्ष्य मानते हैं। यह सोमालिया और यमन के खिलाफ आक्रामकता है और हम इसे क्षेत्र की सुरक्षा के लिए खतरा है। ऐसे में हम यहां इजरायली सेना को रोकेंगे।
इजरायली सेना ने सोमालीलैंड में कदम रखा तो तबाही मचा देंगे, हूतियों का ऐलान, दी खुली धमकी
सना: यमन के बड़े हिस्से पर काबिज हूती विद्रोहियों ने इजरायल को सोमालीलैंड से दूर रहने की चेतावनी दी है। हूती नेता ने कहा है कि सोमालीलैंड में इजरायली मौजूदगी को मिलिट्री टारगेट मानते हुए हमले किए जाएंगे। हूतियों की ओर से यह धमकीभरा बयान इजरायल के सोमालीलैंड को देश के तौर पर मान्यता देने के फैसले के विरोध में आया है। सोमालिया से अलग हुए हिस्से सोमालीलैंड को मान्यता का अरब और अफ्रीका के ज्यादातर देशों ने विरोध किया है। हूतियों ने एक कदम आगे बढ़ते हुए इजरायल को हमले की धमकी दे डाली है।
हूती प्रमुख अब्दुलमलिक अल हूती ने अपने बयान में कहा है कि हम सोमालीलैंड में किसी भी इजरायली मौजूदगी को अपनी सशस्त्र सेनाओं के लिए एक सैन्य लक्ष्य मानते हैं। यह सोमालिया और यमन के खिलाफ आक्रामकता है और हम इसे क्षेत्र की सुरक्षा के लिए खतरा है। ऐसे में हम यहां इजरायली सेना को रोकेंगे।
क्षेत्रीय विश्लेषकों का मानना है कि सोमालीलैंड के साथ मेल-मिलाप इजरायल को लाल सागर तक बेहतर पहुंच प्रदान करेगा। ससे वह यमन में हूती विद्रोहियों पर ज्यादा तेज हमले करने में सक्षम होगा। ऐसे में हूतियों की चिंता बढ़ती है क्योंकि लाल सागर में उसके लड़ाके इजरायल और अमेरिका के लिए बड़ी चुनौती बनते रहे हैं।