परिणीति चोपड़ा आखिरकार अपने नए सफर की शुरुआत कर चुकी हैं। उन्होंने 24 सितंबर को राघव चड्ढा के साथ उदयपुर के लीला पैलेस में सात फेरे लिए। परिणीति और राघव ने अब अपनी शादी की तस्वीरें भी शेयर कर दी हैं, जिन्हें देख फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं। दुल्हन बनीं परिणीति की सादगी और खूबसूरती पर फैंस मर मिटे हैं। क्रीम कलर के लहंगे में परिणीति और वाइट कलर की शेरवानी में दूल्हे राजा राघव चड्ढा खूब जंच रहे हैं। शादी की जो तस्वीरें आई हैं, उन्हें देख हर कोई प्यार लुटा रहा है। लेकिन एक तस्वीर ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
Parineeti Chopra और Raghav Chadha ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें से एक तस्वीर में राघव चड्ढा, परिणीति का पैर छूते नजर आ रहे हैं। शादी की तस्वीरें आते ही फैन्स और सेलेब्स ने बधाई देनी शुरू कर दी। प्रियंका चोपड़ा इमोशनल हो गईं, क्योंकि वह शादी में शामिल नहीं हो पाई थीं।