The Great Indian Kapil Show 2 के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट पहुंचीं, तो कपिल शर्मा ने यह कहकर सुनील ग्रोवर उर्फ डफली को उनसे मिलवाया कि रणबीर की जिंदगी में एक लड़की थी। आलिया पहले तो यह सुनकर हैरान हुईं, पर डफली के रूप में सुनील को देखकर उनकी हंसी छूट गई।
द ग्रेट इंडियन कपिल शो 2: सुनील ग्रोवर बने रणबीर कपूर की 'गर्लफ्रेंड' तो ऐसा था बीवी- बच्चों का रिएक्शन
सुनील ग्रोवर हाल ही 'द ग्रेट इंडियन कपिल 2' में जब डफली के किरदार में नजर आए, तो पहले एपिसोड की यादें ताजा हो गईं। पहले सीजन के प्रीमियर एपिसोड में जब रणबीर कपूर पहुंचे थे, तो सुनील ग्रोवर ने उनकी गर्लफ्रेंड डफली बनकर एंट्री मारी थी। तब उन्होंने रणबीर की मॉम नीतू कपूर को भी इम्प्रैस कर दिया था। रणबीर और सुनील ग्रोवर जब-जब साथ नजर आए, तो दर्शकों ने खूब ठहाके लगाए। पर जानते हैं कि सुनील ग्रोवर की पत्नी और फैमिली इस पर कैसे रिएक्ट करती है?
रणबीर संग केमिस्ट्री पर बोले सुनील ग्रोवर- फैमिली को अडजस्ट करना पड़ा
सुनील ग्रोवर ने आलिया के सामने ब्रेकअप सॉन्ग भी गाया और उन्हें देख सब हंसी से लोटपोट हो गए। 'न्यूज18' के मुताबिक, सुनील ग्रोवर से जब पूछा गया कि रणबीर संग उनकी केमिस्ट्री पर बीवी-बच्चे कैसे रिएक्ट करते हैं, तो वह बोले, 'वो हकीकत जानते हैं। मैं उस तरह साड़ी नहीं पहनता। वो इससे खुश और ठीक हैं, कोई दिक्कत नहीं। हालांकि, उन्हें थोड़ा अडजस्ट करना पड़ा।'
इस पर सुनील ग्रोवर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह बीवी की सिर्फ पुरानी साड़ियां ही लेते हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या लड़की बनने पर घरवाले कभी उनका मजाक उड़ाते हैं, तो सुनील ने कहा, 'किसी को कोई दिक्कत नहीं। पर शुरुआत में उनके बेटे को थोड़ा अजीब लगता था, पर अब उसे भी परेशानी नहीं है।'











