हादी की मौत के बाद बांग्लादेश की राजधानी ढाका और अन्य शहरों में हिंसा भड़क उठी और भीड़ ने कई इलाकों में भारी आगजनी की है। हालांकि, मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने संयम बरतने की अपील की है, लेकिन देश में अभी भी तनावपूर्ण माहौल है। कल शाम को हादी का शव सिंगापुर से ढाका पहुंचा है। रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश ने दोपहर 2 बजे नेशनल पार्लियामेंट बिल्डिंग के साउथ प्लाजा में होने वाली अंतिम संस्कार की प्रार्थना के लिए सुरक्षा कड़ी कर दी है। स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंतिम संस्कार की प्रार्थना के दौरान संसद भवन और उसके आसपास ड्रोन पर बैन लगा दिया गया है।
छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी का अंतिम संस्कार आज
शरीफ उस्मान हादी 2024 के छात्र आंदोलन का प्रमुख चेहरा रहे थे। इस आंदोलन में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को सत्ता से बाहर कर दिया गया था। वे भारत-विरोधी बयानों और 'ग्रेटर बांग्लादेश' के विवादित नक्शों को प्रचारित करने के लिए जाने जाते थे, जिनमें भारत के कुछ हिस्सों को शामिल दिखाया गया था। 12 दिसंबर को जुमे की नमाज के बाद जब वे ई-रिक्शा से लौट रहे थे, तभी उन्हें सिर में गोली मार दी गई थी। पहले उन्हें ढाका में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर सिंगापुर भेजा गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। वे अगले साल फरवरी में होने वाले आम चुनावों के उम्मीदवार भी थे, जिससे उनकी हत्या को राजनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील माना जा रहा है।