'सब पे भारी जनेऊधारी' को अजय कुमार फिर से अपने अंदाज में लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म को लेकर उन्होंने कहा कि यह मूवी अपने नाम के अनुरूप ही हैं। इस फिल्म में खूब एंटरटेनमेंट होगा। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से कमर्शियल फिल्म है, जिसे उन्होंने बेहद मेहनत के साथ फिल्मी पर्दे पर उतारने की कोशिश की है। अजय कुमार ने कहा कि फिल्म की कहानी इतनी फ्रेश है कि इसका हर एक प्लॉट दर्शकों को नए की फील देगा।
फिल्म को लेकर यह बोले अजय कुमार
'सब पे भारी जनेऊधारी' का फर्स्ट लुक रिलीज होने के बाद इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि क्या यह फिल्म फिर से भोजपुरी इंडस्ट्री में तहलका मचाएगी?अजय कुमार ने कहा कि 'सब पे भारी जनेऊधारी' एक फैमिली फिल्म है। नई पीढ़ी के बहुत सारे लोग जनेऊ के बारे में नहीं जानते होंगे। वह एंटरटेनमेंट के जरिए सनातन धर्म से जुड़ी चीजों को दर्शकों के सामने लेकर आ रहे हैं।











