CNN-News18 ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की सेना को बड़े पैमाने पर भारतीय हमले का डर था। पाकिस्तान सेना को आशंका थी कि भारत की ओर से कुछ ठिकानों पर की गई स्ट्राइक सीमित हमले से बढ़कर मल्टी डोमेन यानी बड़े हमले में बदल सकती है। इसमें एयर स्ट्राइक के साथ खुफिया कार्रवाई और जमीन पर हमले शामिल हो सकते हैं।
भारत से पूर्ण युद्ध के अंदेशे ने पाकिस्तानी सेना में फैलाई थी दहशत, मुनीर को था इस्लामाबाद पर अटैक का डर
इस्लामाबाद: भारत के बीच इस साल मई में हुई लड़ाई के दौरान पाकिस्तान के सैन्य नेतृत्व में बड़े पैमाने पर घबराहट फैल गई थी। पाकिस्तान अपने नेताओं की सुरक्षा को लेकर डरा हुआ था क्योंकि उसे संघर्ष के पूर्ण युद्ध में बदलने और भारत की ओर से ज्यादा घातक हमलों का अंदेशा था। भारत की ओर से बड़े स्तर पर हमले के डर ने रावलपिंडी और इस्लामाबाद यानी पाकिस्तानी सेना और सरकार दोनों के शीर्ष नेतृत्व में चिंता पैदा कर दी थी।
CNN-News18 ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की सेना को बड़े पैमाने पर भारतीय हमले का डर था। पाकिस्तान सेना को आशंका थी कि भारत की ओर से कुछ ठिकानों पर की गई स्ट्राइक सीमित हमले से बढ़कर मल्टी डोमेन यानी बड़े हमले में बदल सकती है। इसमें एयर स्ट्राइक के साथ खुफिया कार्रवाई और जमीन पर हमले शामिल हो सकते हैं।
पाकिस्तानी सेना युद्ध के अलावा अपनी आंतरिक अस्थिरता के बारे में भी चिंतित थी। पाकिस्तान में किसी बड़े नेता की मौत से जनता में हलचल पैदा होने का डर भी असीम मुनीर के नेतृत्व वाली सेना को था। ऐसे में सेना की कोशिश थी कि राष्ट्रपति को सुरक्षित रखा जाए ताकि किसी साइबर अभियान जैसी स्थिति में उनको सामने लाया जा सके।