दरअसल, मनोज बाजपेयी ने 'द लल्लनटॉप' को दिए इंटरव्यू में बताया कि The Family Man 3 की शूटिंग की शुरुआत फरवरी, 2024 के अंतिम हफ्तों से होगी। शूटिंग उत्तर-पूर्वी इलाकों में की जाएगी। उनके मुताबिक, इसकी कहानी भी सीजन 2 जहां खत्म हुआ था, वहां से ही उठाई जाएगी। एक्टर ने इस बात पर भी मुहर लगाई है कि इस बार का सीजन 'बड़ा सुंदर और भयानक होगा।'
दरअसल, मनोज बाजपेयी ने 'द लल्लनटॉप' को दिए इंटरव्यू में बताया कि The Family Man 3 की शूटिंग की शुरुआत फरवरी, 2024 के अंतिम हफ्तों से होगी। शूटिंग उत्तर-पूर्वी इलाकों में की जाएगी। उनके मुताबिक, इसकी कहानी भी सीजन 2 जहां खत्म हुआ था, वहां से ही उठाई जाएगी। एक्टर ने इस बात पर भी मुहर लगाई है कि इस बार का सीजन 'बड़ा सुंदर और भयानक होगा।''फैमिली मैन 3' की कहानी
तीसरे इंस्टॉलमेंट में कई नई परिस्थितियां होंगी, कई नई मुश्किलें होंगी। उनके मुताबिक, इस बार श्रीकांत तिवारी अपने जीवन के उस दौर में होगा, जहां उनके बच्चे बड़े हो गए हैं और श्रीकांत भी थोड़ा बूढ़ा हो गया है। लेकिन चुनौतियां उनका पीछा नहीं छोड़ती हैं।
'फैमिली मैन 3' क्यों हुई पोस्टपोन?
इससे पहले, 'कोइमोई' के साथ एक इंटरव्यू में, मनोज बाजपेयी ने 'द फैमिली मैन सीजन 3' को पोस्टपोन करने के पीछे का कारण बताया था। एक्टर के मुताबिर, सीरीज के निर्माता, राज और डीके, सीजन 3 को बनाने में जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं। सीजन 1 से सीजन 2 तक तीन साल लग गए थे और बाजपेयी ने सीजन 3 के लिए धैर्य रखने का अनुरोध किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि जब सीजन 3 आएगा, तो सरप्राइज एलिमेंट उतना ही अधिक महत्वपूर्ण होगा, जितना कि सीजन 2 में था।











