सूत्र के मुताबिक, सिर्फ एक इंस्टाग्राम पोस्ट से किसी नतीजे पर पहुंचना गलत है। सूत्र का कहना है, 'जब वे एक साथ थे, तब वो हैश (पेट डॉग) को लेकर आए थे और वो दोनों के करीब है। वे एक साथ पालतू कुत्ते का पालन-पोषण कर रहे हैं और हैश इन दिनों नागा चैतन्य के साथ है, क्योंकि Samantha ग्लोबली ट्रैवल कर रही हैं।'
जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं सामंथा और नागा चैतन्य
अंदरूनी सूत्र कहते हैं, 'फिलहाल, वे अपनी लाइफ में बिजी हैं। सामंथा अपनी हेल्थ पर ध्यान दे रही हैं और दुनियाभर में ट्रैवल कर रही हैं, जबकि नागा चैतन्य खुद को बिजी रख रहे हैं। वो गर्लफ्रेंड शोभिता धुलिपाला संग बिजी हैं।'सूत्र का ये भी कहना है, 'वे अपनी-अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं और समझौता करना नहीं चाह रहे हैं। उन्होंने इस फैक्ट से समझौता कर लिया है कि वे एक साथ नहीं रह सकते हैं। एक कपल के रूप में उन्होंने साथ बिताए पलों को जिया है। इसलिए, दोनों के बीच सुलह की कोई संभावना नहीं है। उनकी फैमिली ने भी ये स्वीकार कर लिया है और वे उनका पैचअप कराने की कोशिश भी नहीं कर रहे हैं।'
दुबई में हैं सामंथा, गर्लफ्रेंड संग बिजी हैं नागा चैतन्य
अंदरूनी सूत्र कहते हैं, 'फिलहाल, वे अपनी लाइफ में बिजी हैं। सामंथा अपनी हेल्थ पर ध्यान दे रही हैं और दुनियाभर में ट्रैवल कर रही हैं। वो इस समय दुबई में हैं, जबकि नागा चैतन्य खुद को बिजी रख रहे हैं। वो गर्लफ्रेंड शोभिता धुलिपाला संग बिजी हैं।' सामंथा और नागा चैतन्य ने साल 2017 में शादी की थी और चार साल बाद 2021 में इनका तलाक हो गया।











