फैंस को खूब खिलाया गेम
एक दिन पहले मेकर्स ने फैंस के सब्र का खूब इम्तिहान लिया। स्क्रीन से लौकियां हटाने का गेम खिलवाया। कुछ लोग तो इरिटेट भी हो गए। लोगों ने खूब लौकियां हटाईं, लेकिन रिलीज डेट का कहीं अता-पता नहीं चला था।
यूजर्स का ऐसा है रिएक्शन
रिलीज डेट ऐलान होने के बाद फैंस के खूब रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने लिखा, 'बकवास प्रमोशन के बाद फाइनली रिलीज डेट का खुलासा कर दिया।' दूसरे ने कॉमेंट किया, 'देख रहे हो बिनोद, कैसे रिलीज डेट बताया जा रहा है।' वहीं कुछ लोग 'मिर्जापुर 3' की रिलीज डेट का भी ऐलान करने की गुजारिश कर रहे हैं।











