3I/ATLAS अंतरिक्ष में 2,10,000 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ रही है। 24 किमी चौड़े चमकदार गैसीय आवरण वाली यह वस्तु हमारे सौर मंडल से भी अरबों वर्ष पुरानी मानी जाती है। कई शोधकर्ता इसे एक असामान्य रूप से प्राचीन धूमकेतु मान रहे हैं। वहीं हार्वर्ड के खगोलशास्त्री एवी लोएब का मानना है कि यह एलियन की पृथ्वी पर हमले की चालबाजी है। लोएब का कहना है कि एलियन इससे हम पर नजर रख रहे हैं, जो मानवता के लिए खतरा हो सकता है।
एवी लोएब कौन हैं?
एवी लोएब मौजूदा समय में खगोल भौतिकी के प्रसिद्ध और विवादास्पद विशेषज्ञों में से एक हैं। वह हार्वर्ड विश्वविद्यालय में प्रोफेसर और हार्वर्ड स्मिथसोनियन सेंटर फॉर एस्ट्रोफिजिक्स संस्थान के निदेशक हैं। लोएब गैलीलियो परियोजना का भी नेतृत्व करते हैं, जो पृथ्वी के निकट अलौकिक तकनीक के वैज्ञानिक प्रमाणों की खोज करती है।इजरायल में जन्मे लोएब ने 24 वर्ष की उम्र में यरुशलम के हिब्रू विश्वविद्यालय से भौतिकी में पीएचडी की थी। इसके बाद वेह प्रिंसटन स्थित इंस्टीट्यूट फॉर एडवांस्ड स्टडी के दीर्घकालिक सदस्य बने और 131 के एच-इंडेक्स के साथ 1,000 से अधिक वैज्ञानिक पत्रों में योगदान कर चुके हैं। उन्होंने लिखी किताबों में एक्स्ट्राटेरेस्ट्रियल और इंटरस्टेलर शामिल हैं, जो ब्रह्मांड में परग्रही जीवन और मानवता के स्थान की संभावना का पता लगाती हैं।











