नीलेश भट्ट 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में छोटे-छोटे लेकिन 20 से अधिक किरदारों में नजर आए और छा गए। अगर उन्हें 'तारक मेहता...' का 'गिरगिट' कहा जाए, तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। वह वाकई एक 'गिरगिट' हैं, जो दिए गए हर किरदार और रंग में इस तरह घुल गए, जैसे वह उनके लिए ही लिखा गया हो।
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का 'गिरगिट', जिसने शो में निभाए 20 से भी ज्यादा किरदार, बेचता था कपड़े
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले 18 साल से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। साल 2008 में शुरू हुए असित मोदी के इस शो में अभी तक ढेरों कलाकार, ढेरों किरदारों में नजर आए और छा गए। दयाबेन से लेकर जेठालाल, बबीता जी, टप्पू सेना, पत्रकार पोपटलाल और बाबूजी जैसे मुख्य किरदारों के अलावा साइड किरदारों ने भी अपनी खूब छाप छोड़ी। आलम ये है कि 'तारक मेहता...' के कलाकारों को फैंस उनके असली नाम से नहीं, बल्कि शो में निभाए किरदारों से पहचानते हैं। लेकिन इस शो में एक ऐसा एक्टर रहा है, जिसने इसमें 20 से अधिक किरदार निभाए और अलग ही रिकॉर्ड कायम कर दिया। यह हैं एक्टर नीलेश भट्ट।
नीलेश भट्ट 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में छोटे-छोटे लेकिन 20 से अधिक किरदारों में नजर आए और छा गए। अगर उन्हें 'तारक मेहता...' का 'गिरगिट' कहा जाए, तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। वह वाकई एक 'गिरगिट' हैं, जो दिए गए हर किरदार और रंग में इस तरह घुल गए, जैसे वह उनके लिए ही लिखा गया हो।नीलेश भट्ट ने 'तारक मेहता' में निभाए ये किरदार
नीलेश भट्ट ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जो किरदार निभाए, वो हैं- बाबू चिपके, शराबी ड्राइवर, भिड़े का रिश्तेदार, सुंदर का दोस्त, राजू भाई खाऊं गाली, कारपेंटर, खोटे क्लासेस, सोसाइटी का चोर, चंदू चिल्लर और हरियाली होटल के मैनेजर जैसे रोल शामिल हैं। हर किरदार में नीलेश भट्ट ने जान भर दी थी और दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर दिया था
कौन हैं नीलेश भट्ट? एक्टिंग से पहले बेचते थे कपड़े
मालूम हो कि नीलेश भट्ट एक गुजराती एक्टर हैं। टीवी शोज के अलावा वह फिल्मों के भी हिस्सा रह चुके हैं। बॉलीवुड में उन्होंने 'ऑल इज वेल' और 'ओह माय गॉड' जैसी फिल्मों में काम किया। गुजराती थिएटर में नीलेश भट्ट का काफी नाम है। वहां उन्होंने 12 साल तक काम किया। आपको जानकार हैरानी होगी कि एक्टिंग और थिएटर में आने से पहले नीलेश भट्ट खुद का काम करते थे। उनकी एक कपड़ों की दुकान थी, पर एक्टिंग का चस्का उन्हें इस फील्ड में ले आया।
नीलेश भट्ट के टीवी शोज
नीलेश भट्ट ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के अलावा कई टीवी शोज और किए हैं, जिनमें 'क्राइम पेट्रोल' और 'सावधान इंडिया' जैसे नाम शामिल हैं। नीलेश भट्ट इंस्टाग्राम पर एक्टिव हैं और वीडियोज शेयर करते रहते हैं।
नीलेश भट्ट 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में छोटे-छोटे लेकिन 20 से अधिक किरदारों में नजर आए और छा गए। अगर उन्हें 'तारक मेहता...' का 'गिरगिट' कहा जाए, तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। वह वाकई एक 'गिरगिट' हैं, जो दिए गए हर किरदार और रंग में इस तरह घुल गए, जैसे वह उनके लिए ही लिखा गया हो।











