Select Date:

इमरान खान के खिलाफ सैन्य अदालत में चलेगा मुकदमा, दोषी साबित हुए तो हो सकती है फांसी!

Updated on 31-05-2023 07:44 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने मंगलवार को कहा कि इमरान खान के खिलाफ सैन्य अदालत में मुकदमा चलाया जाएगा क्योंकि पूर्व प्रधानमंत्री सैन्य प्रतिष्ठानों पर नौ मई को हुए हमले की घटनाओं के लिए जिम्मेदार थे। 'डॉन न्यूज' के एक शो में सनाउल्लाह ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के प्रमुख खान (70) पर अपनी गिरफ्तारी से पहले व्यक्तिगत रूप से सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमलों की योजना बनाने का आरोप लगाया। मंत्री ने कहा कि दावे को साबित करने के लिए सबूत भी हैं।

पाकिस्तानी गृह मंत्री ने की पुष्टि

यह पूछे जाने पर कि क्या इमरान खान पर सैन्य अदालत में मुकदमा चलाया जाएगा, गृह मंत्री ने कहा, ''बिल्कुल, ऐसा क्यों नहीं होना चाहिए? सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के लिए उन्होंने जो 'योजना' बनाई और फिर उसे अंजाम दिया, मेरी समझ में यह सैन्य अदालत में सुनवाई लायक एक मामला है।'' उन्होंने दावा किया कि सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले की तैयारी इमरान खान की पहल और उकसावे पर की गई थी। मंत्री ने आरोप लगाया कि इमरान खान इस सारी कलह के सूत्रधार हैं।

इमरान खान पर दंगे की प्लानिंग का आरोप

यह पूछे जाने पर कि इमरान खान जेल से भी अपनी पार्टी के नेताओं के साथ संवाद करने में कैसे सक्षम थे, मंत्री ने कहा, ''यह सब (योजना) उनके जेल जाने से पहले तय किया गया था कि कौन क्या करेगा और कहां करेगा।'' पंजाब पुलिस ने भी दावा किया है कि 9 मई को हुए दंगों में इमरान खान का घर कंट्रोल सेंटर था। वहां बैठे पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता लगातार दंगाइयों के संपर्क में थे। पुलिस ने फोन कॉल के हवाले से कहा है कि उन्होंने कई नेताओं के फोन कॉल को इंटरसेप्ट किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 June 2025
ढाका: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के हेड मोहम्मद यूनुस ने बीएनपी के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान से मुलाकात की है। दोनों नेताओं की ये मुलाकात लंदन में हुई है। बैठक के बाद…
 14 June 2025
यरुशलम: इजरायल ने 12-13 जून की रात ईरान पर सबसे बड़े हवाई हमले में शिया इस्लामिक देश को करारा झटका दिया है। इजरायल का हमला तेहरान के लिए एक अपमान की तरह था।…
 14 June 2025
यरुशलम: ईरान के साथ युद्ध के बीच इजरायल को अपने दोस्त भारत से माफी मांगनी पड़ी है। दरअसल, इजरायली रक्षा बलों (IDF) से शुक्रवार को एक बड़ी चूक हुई है, जब उसने सोशल…
 14 June 2025
इजराइल ने फिर से ईरान में एयरस्ट्राइक शुरू कर दी है। राजधानी तेहरान में कई जगह पर धमाकों की आवाज सुनी गई है। इजराइली विमानों ने इस्फहान और फोर्डो इलाके…
 14 June 2025
इजराइल ने शुक्रवार सुबह ईरान के 4 एटमी और 2 सैन्य ठिकानों पर 200 फाइटर जेट से मिसाइलें दागीं। हमले में ईरान के सेना प्रमुख, स्पेशल फोर्स के चीफ, 2…
 12 June 2025
अमेरिकी यूनिवर्सिटी-कॉलेज में भारतीय फैकल्टी की नियुक्ति में 45% तक की कमी आई है। इस साल सिर्फ 380 भारतीय प्रोफेसरों को नौकरी मिली, जबकि पिछले साल यह संख्या 700 से…
 12 June 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मस्क की माफी को स्वीकार कर लिया है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बुधवार को प्रेस को बताया कि-राष्ट्रपति ने मस्क की…
 12 June 2025
अमेरिका के लॉस एंजिलिस शहर में हाल ही में हुई हिंसक झड़पों और दंगों के दौरान उपद्रवियों ने एपल स्टोर से बड़ी संख्या में आईफोन चोरी किए। लेकिन अब ये…
 12 June 2025
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि यूनुस को आतंकियों का समर्थन प्राप्त है और वह…
Advertisement