फरीद जकारिया ने कहा है 'अभी सिर्फ 10 साल पहले ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग में पाकिस्तान शायद भारत से 50 पॉइंट आगे था। लेकिन पाकिस्तान पूरी तरह से अव्यवस्थित है और देश पर सेना का कब्जा है। यह समस्या कभी हल नहीं हुई।' उन्होंने कहा कि 'भारत में जहां समाजवाद के मॉडल पर 1970 के दशक में काम हो रहा था वहीं पाकिस्तान में हमेशा से बिजनेस के लिए दोस्ताना माहौल था और हालिया वर्षों तक उसका असर दिखा है जब सिर्फ 10 साल पहले तक वर्ल्ड बैंक के मुताबिक ईज ऑफ डुइंग बिजनेस में शायद भारत से उसके 50 प्वाइंट ज्यादा थे।'
'पाकिस्तान को ले डूबी उसकी अपनी फौज'
फरीद जकारिया का कहना है कि पाकिस्तान का सिस्टम, वहां की सरकार और संस्थाएं सही तरीके से काम नहीं कर रही हैं। कानून सिर्फ कागजों पर रह गए हैं और जमीन पर भ्रष्टाचार या अव्यवस्था का बोलबाला है। उन्होंने संकेतों में कहा कि पाकिस्तान की सेना ने देश पर नियंत्रण कर रखा है। वहीं जकारिया ने ब्राउन यूनिवर्सिटी के वॉटसन स्कूल ऑफ इंटरनेशनल एंड पब्लिक अफेयर्स में अपने लेक्चर में भारत की उपलब्धियों के बारे में बात की।जकारिया ने कहा कि 'अगर आप में से किसी की जेब में लेटेस्ट iPhone यानी iPhone 17 है तो वह भारत में बना है। हर एक iPhone 17 भारत में बना है। अब सभी स्मार्टफोन का लगभग 25% और सभी iPhones का लगभग 50% भारत में बनता है।' अमेरिका के रोड आइलैंड राज्य में स्थित इस यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जकारिया ने इस बदलाव की रफ्तार पर जोर देते हुए कहा कि 'इसकी सबसे खास बात यह है कि खासकर iPhone के मामले में। अगर आप चार साल पीछे जाएं तो भारत में एक भी iPhone नहीं बनता था।











