जैसे पाकिस्तान की सेना के नंबर-2 अधिकारी जनरल साहिर शमशाद मिर्जा ने कहा है कि 'भारत की राजनीति को सेना कंट्रोल करती है।' अब मतलब आप ये सोचिए, कि जो सेना खुद पाकिस्तान को कंट्रोल करती है, जिस पाकिस्तान में हर 15-20 सालों में सैन्य शासन लगता रहा हो, उसके सैन्य अधिकारी भारत को लेकर कह रहे हैं कि 'भारत की राजनीति को सेना कंट्रोल करती है।
अगला युद्ध कश्मीर से आगे- पाकिस्तानी जनरल
पाकिस्तान के शीर्ष सैन्य अधिकारी, जनरल साहिर शमशाद मिर्जा ने एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि "भारतीय सेना राजनीतिक हो चुकी है और भारतीय राजनीति सैन्यकरण की शिकार है।" जबकि हकीकत ये है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री, अपना हर फैसला आर्मी चीफ से पूछकर लेते हैं। जो भी विदेशी लीडर आता है, वो इस्लामाबाद नहीं, बल्कि रावलपिंडी आता है। जैसे डोनाल्ड ट्रंप ने भी शहबाज शरीफ की जगह असीम मुनीर से वाइट हाउस में मुलाकात की थी। इसके बाद शमशाद मिर्जा ने आगे गीदड़भभकी देते हुए कहा कि 'अगला युद्ध सिर्फ कश्मीर तक सीमित नहीं रहेगा।' यानि, पाकिस्तान की सेना स्वीकार कर रही वह फिर से सीमाओं के पार आतंक फैलाने की योजना बना रही है।