डोनाल्ड ट्रंप ने माउंट रशमोर में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि चेतावनी दी कि ईरान अगर शर्तों से मुकरता है तो अमेरिका फिर से सैन्य कार्रवाई शुरू कर देगा। ट्रंप ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा 'हमने ईरान की बहुत बुरी तरह पिटाई की है। वो अब समझौता करने के लिए बेताब हैं। वो बहुत बुरी तरह से समझौता करना चाहते हैं। हमने उन्हें एक हफ्ते का अंतिम संस्कार करने का समय दिया है क्योंकि हम अच्छे लोग हैं।' डोनाल्ड ट्रंप की इन बातों को सुनकर वहां मौजूद हजारों समर्थकों की भीड़ जोर जोर से हंसने लगी और तालियां पीटने लगी।
ईरान में खामेनेई के 'अंतिम संस्कार' की प्रक्रिया शुरू
दूसरी तरफ ईरान में भारी सुरक्षा इंतजामों के बीच अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शुक्रवार को दुनिया के कई देशों के प्रतिनिधियों ने पूर्व सुप्रीम लीडर को आखिरी विदाई दी। वहीं सुरक्षा को देखते हुए अधिकारियों ने तेहरान में सड़कों, हवाई क्षेत्र और रोजमर्रा की ज्यादातर गतिविधियों को बंद कर दिया है। ईरान सरकार को उम्मीद है कि लाखों लोग जनाजे में शामिल होंगे। यह नजारा 1989 में अयातुल्ला रूहोल्लाह खोमेनी के अंतिम संस्कार जैसा होगा भले ही युद्ध और आगे हमलों की आशंका को लेकर तनाव बना हुआ है।शनिवार को खामेनेई के अंतिम संस्कार के दौरान ईरान में क्या हो रहा है?
शनिवार की सुबह काले कपड़े पहने लोग तेहरान की सड़कों से होते हुए 'ग्रैंड मोसाला' पहुंचते दिख रहे हैं। इन सड़कों पर गाड़ियों की आवाजाही रोक दी गई है। लोगों के हाथों में खामेनेई के फोटो वाले बैनर पोस्टर देखे जा रहे हैं। वहीं शहर भर में लगे होर्डिंग्स पर खामेनेई की तस्वीर दिख रही है। 'ग्रैंड मोसाला' के बाहर पुरुषों के समूह को शोक में अपनी छाती पीटते देखा जा रहा है। शिया समुदाय के अंतिम संस्कार में ऐसा करना आम बात है।27 साल की हनानाह मौसावी जो अपनी मां के साथ इस जनाजे में शामिल हुई हैं उन्होंने कहा 'मैं यहां अपने प्यारे नेता अली खामेनेई को आखिरी विदाई देने आई हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा दिन देखना पड़ेगा। काश, इस त्रासदी से पहले ही मेरी मौत हो गई होती।'
रिपोर्ट के मुताबिक 'ग्रैंड मोसाला' में बनाया गया ओपन-एयर स्टेज कुछ वैसा ही है जैसा तेहरान शहर के बीचों-बीच खामेनेई के परिसर में बनी 'हुसैनीया' में हुआ करता था जहां से वे कभी भाषण दिया करते थे। इजरायल के भीषण हमलों में वो जगह अब पूरी तरह से नष्ट हो चुका है। तेहरान से लगभग 530 किलोमीटर दूर तबरीज से आए अली काजेमी ने कहा 'हम इस अंतिम संस्कार में इसलिए शामिल हुए ताकि यह दिखा सकें कि हम सभी अपने देश और धर्म की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।'