दिखेगी, तभी बिकेगी 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया', वैलेंटाइन वीक में क्‍या गुल ख‍िलाएगी फिल्‍म

दिखेगी, तभी बिकेगी 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया', वैलेंटाइन वीक में क्‍या गुल ख‍िलाएगी फिल्‍म
शाहिद कपूर और कृति सेनन की 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' शुक्रवार, 9 फरवरी को रिलीज हो रही है। वैलेंटाइन वीक में यह दिन चॉकलेट डे का है। फिल्‍म एक इंसान और एक फीमेल रोबोट की प्रेम कहानी पर बनी है। यानी कहानी में चॉकलेट की तरह मिठास है। बॉक्‍स ऑफिस पर फिल्‍म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। हालांकि, शुरुआती आंकड़े बहुत अच्‍छे नहीं हैं। लेकिन सिनेमाघरों में छाई सुस्‍ती और प्‍यार के इस मौसम में इस फिल्‍म के साथ कई ऐसी चीजें हैं, जो ओपनिंग डे और आगे इसे फायदा पहुंचा सकते हैं।
Advertisement