आदित्य चोपड़ा की 'टाइगर 3' में अपने किरदारों में दिखने वाले हैं टाइगर और कटरीना। जी हां वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स के सुपर-एजेंट 'टाइगर' और 'जोया' के किरदारों को फिर से बड़े पर्दे पर जिंदा करने के लिए वापस आ चुके हैं सलमान और कैट। फिल्म के इस गाने का टाइटल 'लेके प्रभु का नाम' है जिस अरिजीत सिंह ने गाया है और इसे म्यूजिक प्रीतम ने दिया है। लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य के हैं और कोरियॉग्राफर हैं वैभवी मर्चेंट।
'टाइगर 3' के गाने 'लेके प्रभु का नाम' का टीजर आउट, सलमान खान संग कटरीना की क्या खूब दिखी केमिस्ट्री
YRF ने सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म 'टाइगर 3' के फर्स्ट सॉन्ग 'लेके प्रभु का नाम' का टीजर रिलीज कर दिया है। इस गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है और टीजर में सलमान खान और कटरीना कैफ की खूबसूरत केमिस्ट्री लोगों का दिल जीतने के लिए काफी है।











