'तारक मेहता' के प्रोड्यूसर असित मोदी ने हाल ही गोकुलधाम सोसाइटी के इस नए परिवार से मिलवाया। चार नए एक्टरों की एंट्री हुई है। कौन क्या रोल प्ले करेगा, इसकी जानकारी भी सामने आई है।
'तारक मेहता...' में इन 4 एक्टर्स की एंट्री, किसका क्या होगा रोल, जानिए
हमारे सहयोगी 'ईटाइम्स' के मुताबिक, 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में धरती भट्ट, कुलदीप गौर, अक्षान सहरावत और माही भद्रा की नई एंट्री हुई है। कुलदीप गौर शो में रतन बिंजोला नाम के साड़ी बेचने वाले दुकानदार का रोल निभाएंगे, जो जयपुर का रहने वाला है। धरती भट्ट, रतन बिंजोला की पत्नी रूपा के रोल में नजर आएंगी। रूपा एक हाउसवाइफ ही नहीं बल्कि कंटेंट क्रिएटर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी है। वहीं अक्षान सहरावत और माही दोनों रतन और रूपा के बच्चों का किरदार निभाएंगे।टप्पू सेना के बाद दो नए बच्चों की एंट्री
'तारक मेहता' में अभी तक टप्पू सेना की थी, जिसने अपनी मासूमियत और शरारतों से गोकुलधाम के निवासियों का ही नहीं, बल्कि दर्शकों भी दिल जीत लिया था। अब टप्पू सेना के अलावा सोसाइटी में दो नए बच्चे आए हैं, जो दर्शकों का दिल जीतने के लिए कमर कस चुके हैं।शो में नई कास्ट और कल्चर जोड़ने को लेकर असित मोदी ने 'मुंबई मिरर' से बातचीत में कहा, 'समय के साथ, गोकुलधाम सोसाइटी में कई नए सदस्य शामिल हुए हैं, जिनमें से हर एक ने शो में अपना चार्म जोड़ा है। और दर्शकों ने भी उनका तहे दिल से स्वागत किया है। गोकुलधाम परिवार लगातार विकसित होता रहा है, और अब हमें धरती भट्ट और कुलदीप गौर के नए राजस्थानी परिवार का स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है।'











