Swara Bhasker ने होने वाले बच्चे के लिए तैयार किया पालना, पर किसी और ने कर लिया कब्जा! क्यूट है फोटो
Updated on
08 Aug 2023, 03:38 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत पलों को इंजॉय कर रही हैं। वो सात महीने की प्रेग्नेंट हैं। कुछ ही दिनों बाद उनका घर बच्चे की किलकारियों से गूंजेगा। जैसे-जैसे डिलीवरी की डेट नजदीक आ रही है, उन्होंने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। एक्ट्रेस ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए सोशल मीडिया पर नई फोटो शेयर की और बताया कि उन्होंने होने वाले बच्चे के लिए पालना सजाया, लेकिन उस पर किसी और ने कब्जा कर लिया।स्वरा भास्कर ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत पॉलिटिशियन फहाद अहमद से शादी की थी और 6 जून को प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। एक्ट्रेस ने नई फोटो शेयर करते हुए बताया कि कमरे में बच्चे के लिए पालना लगाया। बच्चे के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं।किसने किया कब्जा?
एक्ट्रेस ने अगली फोटो में दिखाया कि कैसे उनकी पालतू बिल्ली ने उस पर कब्जा कर लिया और वो पालना छोड़कर कहीं जा भी नहीं रहा है। उन्होंने फहाद को टैग करते हुए लिखा, 'तुम्हारा पहला बच्चा।' पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं एक्ट्रेस
स्वरा भास्कर को 'रांझणा', 'निल बट्टे सन्नाटा' और 'तनु वेड्स मनु' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। वो बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेसेस में से एक हैं। फिल्मों से ज्यादा वो पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं।