बकरीद पर स्‍वरा भास्‍कर की 'शाकाहारी' यूजर को नसीहत- बछड़े से मां का दूध चुराना, पौधों को मारना सही है क्‍या?

बकरीद पर स्‍वरा भास्‍कर की 'शाकाहारी' यूजर को नसीहत- बछड़े से मां का दूध चुराना, पौधों को मारना सही है क्‍या?
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वो लगभग हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं और उन्हें ट्रोल करने वालों को सबक भी सिखाती हैं। इस वक्त वो एक फूड ब्लॉगर को करारा जवाब देने के कारण चर्चा में हैं। इस फूड ब्लॉगर ने खुद के वेजीटेरियन होने पर गर्व महसूस करने की बात कही थी, जिसके बाद पति फहाद अहमद और बेटी राबिया रमा अहमद के साथ बकरीद का त्योहार मना रहीं स्वरा का पारा हाई हो गया और उन्होंने गायों को कष्ट देने और पेड़-पौधों को मारने तक की बात गिना दी।
Advertisement