11 अगस्त को रिलीज हो रही निर्देशक अनिल शर्मा की इस फिल्म Gadar 2 के प्रमोशन में एक्टर्स और मेकर्स कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। हाल ही में सनी देओल राजस्थान की सैर पर थे, जहां उन्होंने पाकिस्तान बॉर्डर पर देश के सिपाहियों से मुलाकात की और उनके साथ ढेर सारा वक्त बिताया। इसके बाद सनी देओल अटारी बॉर्डर पहुंचे और यहां भी उनका जमकर स्वागत हुआ। अपनी इस फिल्म के प्रमोशन के लिए अब ये कलाकार दिल्ली पहुंचे हैं और इसी दौरान उन्होंने गाजियाबाद के फैन्स से भी मुलाकात की।
सनी और अमीषा पटेल ने किया डांस
सनी देओल ने अपने इस इवेंट की कई सारी झलकियां इंस्टाग्राम के इंस्टा स्टोरी पर की है, जिसमें वो अमीषा पटेल के साथ फैन्स के सामने परफॉर्म करते दिख रहे हैं। इस इवेंट में सिंगर उदित नारायण भी इन कलाकारों से मौजूद थे। उदित नारायण ने इस फिल्म के गाने से पूरा माहौल रंगारंग कर दिया और इस गाने पर अमीषा-सनी ने डांस का धमाल मचा डाला।











