सुनील गावस्कर ने वर्ल्ड कप 2027 के लिए चुनी भारतीय टीम, 347 विकेट लेने वाले 2 दिग्गजों को नहीं दी जगह
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह जाने वाली टीम इंडिया अबकि बार किसी तरह की कोताही नहीं बरतना चाहेगी। जिसके लिए लगातार कई संयोजन का इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि वह 15 खिलाड़ी कौन से होंगे जो विश्वकप में भारत की ओर से ताल ठोकेंगे। इसी बीच सुनील गावस्कर ने अपनी टीम चुनी है, जो उनके अनुसार खिताब की दावेदारी में सबसे मजबूत रहेगी।











