सुमित सिंह ने 'पिंकविला' को दिए इंटरव्यू में 'गुम है किसी के प्यार में' को छोड़ने के बारे में कहा, 'सच कहूं तो मैं रीवा के किरदार से काफी अटैच्ड हूं। उस किरदार ने जिस भी भावनाओं को फेस किया है, चाहे वो प्यार ता हो या फिर दर्द का। मैंने अपना सबकुछ उस किरदार को दिया है। और उसे छोड़कर आगे बढ़ना बहुत मुश्किल होगा। क्योंकि वो मेरा पसंसीदा कैरेक्टर है। मुझे रीवा बनना, उसके जैसे कपड़े पहनना, उसकी तरह चीजें महसूस करना अच्छा लगता था।'
सुमित सिंह भी नहीं रहेंगी 'गुम हैं किसी के प्यार में' का हिस्सा, भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा के बाद लिया फैसला
'गुम है किसी के प्यार में' से एक और विकेट गिरने की खबर आई है। शक्ति अरोड़ा और भाविका शर्मा के बाद अब एक और नाम सामने आया है, जो इस को छोड़ रहा है। मेकर्स 10 साल का लीप ला रहे हैं और एक तरह से शो को पूरी तरह से रीवैम्प करने की प्लानिंग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सुमित सिंह इस शो को छोड़ रही हैं। एक्ट्रेस इस शो में रीवा का किरदार निभा रही थीं। अब उन्होंने खुलासा किया कि लीप वाली बात उन्हें प्रोडक्शन हाउस से नहीं बल्कि कहीं और से ही पता चली है।
GHKKPM के लीप के बारे में दूसरों से पता चला
जब उनसे 'गुम है किसी के प्यार में' में लीप की खबर के बारे में जानने के बाद उनकी पहली प्रतिक्रिया के बारे में पूछा गया, तो सुमित ने कहा, 'मुझे शो में लीप के बारे में कहीं और से पता चला। मुझे कास्टिंग डायरेक्टर्स से कॉल आ रहे थे जो मुझे दूसरे शो के लिए बुला रहे थे और मैंने उन्हें बताया कि मैं गुम है किसी के प्यार में कर रही हूं। तभी उन्होंने मुझे बताया कि शो में तो लीप आ रहा है। ऐसे में कई एक्टर्स शो छोड़ देंगे।'











