एसआईटी एक्सप्रेशन मिसेज मध्य प्रदेश ब्यूटी पेजेंट सीजन 4 का सफलतापूर्वक समापन

एसआईटी एक्सप्रेशन मिसेज मध्य प्रदेश ब्यूटी पेजेंट सीजन 4 का सफलतापूर्वक समापन
भोपाल । एसआईटी एक्सप्रेस इंस्टिट्यूट के संस्थापक और ऑनर  योगेश राय ने विज न्यूज को जानकारी देते हुए बताया कि संस्था विगत  पिछले  24 वर्षों से एक्टिंग, मॉडलिंग, फैशन डिजाइनिंग, इवेंट मैनेजमेंट, डायरेक्शन, स्क्रिप्ट राइटिंग, फिल्म मेकिंग, पेजन ट्रेनिंग के कोर्स करवा रही हैं एवं ट्रेनिंग के पश्चात सभी प्रतिभागी स्टूडेंट्स को मॉडलिंग एवं एक्टिंग इंडस्ट्री में स्थापित करने में महारत हासिल की है । अनेकों अनेक प्रतिभागी जो एसआईटी एक्सप्रेशन कॉन्टेस्ट एवं इंस्टिट्यूट के द्वारा प्रमोट किए गए हैं वह आज अपनी सफलता का परचम बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री में दिखा रहे हैं । एसआईटी एक्सप्रेस मिसेस मध्य प्रदेश ब्यूटी पेजेंट ने अपने 3 सीजन सफलतापूर्वक पूर्ण किए हैं एवं 22 जुलाई 2023 को कैंपियन स्कूल ऑडिटोरियम भोपाल  मैं एसआईटी एक्सप्रेशन मिसेज मध्य प्रदेश ब्यूटी पेजेंट सीजन 4 का सफलतापूर्वक समापन हुआ जिसके लिए पूरे मध्यप्रदेश से लगभग 3000 प्रतिभागियों ने ऑडिशन दिए जिनमें से  15 प्रतिभागियों को फाइनलिस्ट चुना गया था उसके पश्चात भोपाल स्थित एसआईटी एक्सप्रेस इंस्टिट्यूट में 16 जुलाई से 21 जुलाई 2023 तक सभी फाइनलिस्ट को ट्रेनिंग दी गई ट्रेनिंग और ग्रूमिंग माधुरी देवखेड़कर जोकि संस्था की डायरेक्टर और ऑनर द्वारा  दी गई।
इस अवसर पर गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में सुशीला चौकसे समाज सेविका , अशोक राय, एलएनसीटी ग्रुप के डायरेक्टर उपस्थित रहे । 
मैसेज वर्षा चौहान दिल्ली, मिसेज नॉर्थ एशिया अर्थ,  गुंजन गुजराल, मिसेज इंडिया, तोशिबा खरे, नीता मनमानी,ज्योतिषी अंक विशेषज्ञ,  सुधीर गुप्ता  मधुर ग्रुप के एमडी एवं माधुरी देवखेड़कर मॉडलिंग अभिनय कोच फैशन डिजाइनर, इन सभी जजों ने चारों राउंड का जजमेंट दिया और एसआईटी एक्सप्रेस मिसेस मध्य प्रदेश  सीजन 4 विजेता चुनी गई भोपाल की श्रीमती  प्रगति सेठ ,एसआईटी एक्सप्रेस मिसेस मध्य प्रदेश सीजन 4 फर्स्ट रनरअप रही भोपाल की श्रीमती तृप्ति शिंदे, एसआईटी एक्सप्रेस मिसेस मध्य  प्रदेश सीजन 4  सेकंड रनरअप नर्मदा पुरम से श्रीमती  प्रतिमा तोमर रही। 
एसआईटी एक्सप्रेस मिसेस मध्य प्रदेश सीजन 4  CONFINEALITY श्रीमती अनामिका मिश्रा रही। एसआईटी एक्सप्रेस मिसेस मध्य प्रदेश  सीजन 4CONFIDENT श्रीमती  शिखा रायकवार रही । एसआईटी एक्सप्रेस मिसेस मध्य प्रदेश सीजन 4 PHOTOGENIC  श्रीमती शालिनी लखेरा रही l  एसआईटी एक्सप्रेस मिसेस मध्य प्रदेश सीजन 4 TALENTED श्रीमती प्रीति मल्होत्रा रही l एसआईटी एक्सप्रेस मिसेस मध्य प्रदेश  सीजन 4 ELEGANCE  श्रीमती सोनल श्रीवास्तव रही l 

आगे श्री राय ने बताया कि एसआईटी एक्सप्रेशन इंस्टिट्यूट की सभी विजेताओं का नाम घोषित करते हुए इंस्टिट्यूट की तरफ से इस इंडस्ट्री में अगले 6 महीने के लिए मॉडलिंग और एक्टिंग की स्कॉलरशिप दी गई है एवं सुधीर गुप्ता के द्वारा ड्रीम ऑन एलईडी टीवी दी गई ।
Advertisement