इस नई वेब सीरीज में अरमान मिस्त्री के लीड रोल में राम कपूर हैं, जबकि उनके साथ मोना सिंह, शिखा तलसानिया और क्षितिज दाते भी अहम भूमिकाओं में हैं। मोना सिंह सीरीज में एक निडर बौर बेबाक एसीपी सेहमत सिद्दीकी का रोल प्ले कर रही हैं।
मेकर्स ने 46 सेकेंड का जो टीजर रिलीज किया है वह रोमांच भी पैदा करता है और गुदगुदाता भी है। हमारी मुलाकात अरमान मिस्त्री से होती है। उसका दिमाग तेज है, लेकिन अंदाज अजीब है। उसकी हरकतें आपको हंसाती हैं। ऐसा लगता है कि वह 'नॉर्मल' नहीं है। लेकिन कहानी बताती है कि यही उसकी खासियत है।
अमेरिकी वेब सीरीज 'मॉन्क' का इंडियन वर्जन है 'मिस्त्री'
'मिस्त्री' असल में कई अवॉर्ड जीत चुके अमेरिकी वेब सीरीज 'मॉन्क' (Monk) का इंडियन वर्जन है। इसे बानिजय एशिया ने यूनिवर्सल इंटरनेशनल स्टूडियोज के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। वेब सीरीज का डायरेक्शन ऋषभ सेठ ने किया है। वह हमें एक ऐसी दुनिया में में ले जाने का दावा करते हैं, जहां हर अपराध पेचदीा है।











