मार्केट बंद के दौरान सेंसेक्स के शीर्ष 30 शेयरों में से इंडिगो में सबसे अधिक 2.05 फीसदी की तेजी दिखी। यह हरे निशान में 5220 के लेवल पर कारोबार करते हुए बंद हुआ।
शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स में 286 अंक उछाल; इंडिगो चढ़कर हुआ बंद
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में रौनक लौट चुकी है। आज मंगलवार को सेंसेक्स खुलते ही 200 अंक गिर गया था, जबकि निफ्टी 24150 के नीचे कारोबार करते हुए खुला था, लेकिन अब मार्केट बंद के दौरान उसमें गजब की तेजी दिखी है। 30 शीर्ष शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स जहां 286 अंक उछलकर बंद हुआ है, वहीं निफ्टी में 115 अंकों से अधिक की तेजी दिखी है। यह हरे निशान में 24,334.55 के लेवल पर बंद हुआ।
मार्केट बंद के दौरान सेंसेक्स के शीर्ष 30 शेयरों में से इंडिगो में सबसे अधिक 2.05 फीसदी की तेजी दिखी। यह हरे निशान में 5220 के लेवल पर कारोबार करते हुए बंद हुआ।
गिरावट वाले शेयरों में इटरनल (0.85%), एचसीएल टेक (0.68%), पावरग्रिड (0.53%), बजाज फिनसर्व (0.29%), एचडीएफसी बैंक (0.26%) और हिंदुस्तान यूनिलीवर (0.15%) शामिल रहे।
मार्केट बंद के दौरान सेंसेक्स के शीर्ष 30 शेयरों में से इंडिगो में सबसे अधिक 2.05 फीसदी की तेजी दिखी। यह हरे निशान में 5220 के लेवल पर कारोबार करते हुए बंद हुआ।