क्रेडिट कार्ड एक ऐसा वित्तीय कार्ड है कि जिसका सावधानी से इस्तेमाल नहीं किया जाए तो बड़ा नुकसान हो सकता है! आइए कुछ खास बातों को जानते हैं, जिनका ध्यान क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल के दौरान रखना चाहिए। इन जरूरी बातों को ध्यान में रखकर आप बेवजह की आर्थिक नुकसान से बच सकते हैं।
समय पर बिल का भुगतान
लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल शॉपिंग करने से लेकर फिल्म टिकट खरीदने तक, फ्लाइट बुकिंग से लेकर किसी सामान की खरीदारी को लेकर ईएमआई तक के लिए करते हैं। इनके अलावा अन्य जरूरी कामों के लिए भी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि आप अपनी सुविधा और जरूरत के हिसाब से क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन इसके बिल भुगतान को समय से कर देना चाहिए।अगर क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट तय समय में नहीं होता है तो बकाया राशि पर कंपनियां ब्याज लगाती हैं। जिससे आपको आर्थिक स्तर पर नुकसान झेलना पड़ सकता है। अगर बकाया बिल ऐसे ही कुछ महीनों तक रहा तो आपको और भी भारी नुकसान हो सकता है। इसलिए क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल के बाद इसके बकाया बिल को समय पर भर दें।
समय पर भुगतान से आप लेट पेमेंट फीस और क्रेडिट कार्ड के स्कोर को खराब होने से बचा सकते हैं।
क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट की जांच
आप अगर किसी भी बैंक का क्रेडिट कार्ड यूज करते हैं तो आपके यूज करने पर आपको इसका मैसेज आता है। वहीं, हर महीने में इसको लेकर बैंक की ओर से क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल पर स्टेटमेंट भी आता है। इस मासिक स्टेटमेंट को आप एक या दो बार जरूर चेक कर लें। इसमें पता चल जाता है कि आपका कुल बैलेंस कितना है, कहां पर कितना खर्चा हुआ है और कितना बकाया चुकाना है। इसमें संबंधित बैंक के द्वारा अगर कोई फीस लगाई गई होती है तो उसकी भी जानकारी मिल जाती है।ऐसे में अगर वह शुल्क गलत है तो आप संबंधित बैंक से शिकायत कर सकते हैं, लेकिन आप यह तब ही कर पाएंगे, जब आप स्टेटमेंट को देखेंगे। इसलिए यह जरूरी है कि बिल को समय पर भरने के लिए और खुद को नुकसान से बचाने के लिए स्टेटमेंट को जरूर देखें।
