पहले हफ्ते में 'श्रीकांत' ने जीता दिल, '12वीं फेल' को पछाड़ा! अब 'कर्तम भुगतम' से सामना

पहले हफ्ते में 'श्रीकांत' ने जीता दिल, '12वीं फेल' को पछाड़ा! अब 'कर्तम भुगतम' से सामना
राजकुमार राव की फिल्‍म 'श्रीकांत' के लिए बॉक्‍स ऑफिस पर पहला हफ्ता सुखद रहा है। दृष्‍ट‍ि बाध‍ित बिजनसमैन श्रीकांत बोला की इस बायोपिक ने सात दिनों में ना सिर्फ करोड़ों की कमाई की है, बल्‍क‍ि दिलों को भी जीता है। इस फिल्‍म ने एक बार फिर यह साबित किया है कि अगर कहानी और कॉन्‍टेंट में दम हो, तो धीरे-धीरे ही सही दर्शकों का प्‍यार जरूर मिलता है। बीते करीब दो महीनों से जहां बॉक्‍स ऑफिस पर बड़ी से बड़ी फिल्‍में फ्लॉप और डिजास्‍टर हो रही हैं, वहां 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'श्रीकांत' ने पहले 7 दिनों में ही अपनी लागत का करीब 45% का कारोबार कर लिया है। अब शुक्रवार को श्रेयस तलपड़े की 'कर्तम भुगतम' भी रिलीज हो रही है। ऐसे में देखना दिलचस्‍प होगा कि 'श्रीकांत' की कमाई इसका कोई असर पड़ता भी है या नहीं।
Advertisement