सोनू निगम स्टेज पर आते इस शख्स को देखकर गाते हुए भागने लगे, बाउंसर्स ने दिल खोलकर की धुलाई, लोग बोले- गलत किया

सोनू निगम स्टेज पर आते इस शख्स को देखकर गाते हुए भागने लगे, बाउंसर्स ने दिल खोलकर की धुलाई, लोग बोले- गलत किया
सोनू निगम के एक कॉन्सर्ट के दौरान फिर एक हैरान करने वाला वाकिया हुआ है। सोनू अपने परफॉर्मेंस में व्यस्त थे और उसी दौरान एक शख्स स्टेज पर जा पहुंचा। हालांकि, उसका इरादा क्या था इसका पता नहीं लग पाया है, लेकिन इसके बाद जो कुछ मंच पर हुआ उसे देख कर लोग हैरान जरूर हो रहे हैं।

उस शख्स से बचने के लिए भागते दिख रहे सोनू

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है। सोनू गाते हुए मंच पर ही उस शख्स से बचने के लिए भागते दिख रहे, वहीं वो शख्स उनकी तरफ लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है। इससे पहले कि वो कुछ और कर पाता, स्टेज के आसपास खड़े सिक्यॉरिटी और बाउंसर्स तुरंत उसकी ओर लपके।

उसे धुनते हुए सिक्यॉरिटी वाले मंच से धक्का मारकर बाहर ले गए

उन लोगों ने पहले तो स्टेज पर ही उसपर घूंसों की बौछार कर दी और फिर उसे धुनते हुए मंच से धक्का मारकर बाहर ले गए। मजेदार ये है कि इतना सारा वाकिया स्टेज पर हो गया, लेकिन सोनू ने अपने गाने की रिदम नहीं छोड़ी। अब सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर लोगों के खूब सारे कॉमेंट्स नजर आ रहे हैं।

लोगों ने कहा- इतनी तेज कट मारके भागे लेकिन सुर जरा भी नहीं हिला

एक ने कहा है- सोनू निगम सर कितने एक्टिव हैं और सुर के कितने पक्के, इतनी तेज कट मारके भागे लेकिन सुर जरा भी 20 से 19 नहीं हुआ। एक और ने कहा- ये शानदार था कि इतना सब होते हुए भी सोनू निगम इतना बढ़िया परफॉर्म करते रहे। हालांकि, कुछ लोगों को ये नहीं अच्छा लग रहा कि उस शख्स के साथ मारपीट हुई। एक ने कहा- जो भी हो पर मारना नहीं चाहिए था। एक ने कहा- कहीं ये सोनू जी के साथ कबड्डी खेलने तो नहीं आया था?
Advertisement