सोनक्षी सिन्हा ने जून, 2024 में एक्टर जहीर इकबाल से शादी की थी। कोर्ट मैरिज थी। लेकिन पिता शत्रुघ्न सिन्हा और मां पूनम सिन्हा ने कन्यादान किया था। तमाम वीडियोज सामने आए थे। एक्टर के पिता ने कहा था कि उनकी बहू अपना धर्म नहीं बदलेगी। ऐसे में जब रिसेप्शन हुआ तो सोनाक्षी लाल साड़ी, मांग में सिंदूर लगाए दिखाई दी थीं। वहीं, अब उन्होंने करवा चौथ पर भी सबको चौंका दिया है।
सोनाक्षी सिन्हा का पहला करवा चौथ, सिंदूर और मंगलूसत्र पहने कहा- पति जहीर की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना कर रही
देशभर की सुहागन महिलाओं ने रविवार, 20 अक्टूबर को पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखा है। परिणीति चोपड़ा, शिल्पा शेट्टी, सोनम कपूर, रवीना टंडन भाग्यश्री समेत अन्य एक्ट्रेसेस भी इस पर्व को अपने-अपने स्टाइल में सेलिब्रेट कर रही हैं। वहीं, सोनाक्षी सिन्हा ने भी अपना पहला करवा चौथ रखा है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह एकदम भारतीय नारी बनी हुई हैं।
सोनाक्षी सिन्हा का पहले करवा चौथ पर लुक
सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी दो तस्वीरें पोस्ट की हैं। इसमें वह लाल रंग की साड़ी पहने हुए हैं और गले में मंगलसूत्र है। माथे पर लाल बिंदी और मांग सिंदूर से भरी हुई है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, 'जहीर इकबाल मैं तुम्हारी लंबी उम्र की आज और रोजाना प्रार्थना कर रही हूं। मेरे पति हैप्पी करवा चौथ।'
अब इस पोस्ट पर लोगों ने कमेंट किया। एक ने लिखा, 'ये सिंदूर आपको और भी सुंदर बना रहा है।' एक ने कहा, 'कोई इतना खूबसूरत कैसे हो सकता है।' एक ने कहा, 'वो तो ठीक है लेकिन आपके पति कहां हैं?' वहीं बाकियो ने रेड हार्ट और फायर इमोजी के जरिए एक्ट्रेस की तारीफ की है और प्यार लुटाया है। वैसे ये पहली बार नहीं, जब वह सुहागन अवतार में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने इसके पहले भी कई तस्वीरें इसी लुक में पोस्ट की हैं।











