शुभमन गिल द्वारा बनाए गए 3 बड़े रिकॉर्ड्स
बतौर कप्तान 2,000 रनशुभमन गिल ने बतौर भारतीय कप्तान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2,000 रन पूरे कर लिए हैं। इस लिस्ट में सबसे ज्यादा रन विराट कोहली के नाम हैं और दूसरे नंबर पर एमएस धोनी हैं। हालांकि, बतौर कप्तान गिल का औसत (68.40) इस लिस्ट के सभी कप्तानों में सबसे ज्यादा है।
बतौर ओपनर 3,000 वनडे रन
वनडे क्रिकेट में बतौर सलामी बल्लेबाज गिल ने 3,000 रन पूरे कर लिए हैं और ऐसा करने वाले वे 8वें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। बतौर ओपनर 60 के शानदार औसत से रन बनाने वाले गिल जल्द ही भारत के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर (3,367 रन) का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

इंटरनेशनल शतकों में केएल राहुल की बराबरी
शुभमन गिल के नाम अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 22 शतक हो गए हैं, जिससे उन्होंने केएल राहुल की बराबरी कर ली है। अब वे वीवीएस लक्ष्मण (23 शतक) को पीछे छोड़ने के करीब हैं। वनडे प्रारूप में यह उनका 10वां शतक था।