शुभांगी अत्रे की हुई 'भाबी जी घर पर है' से छुट्टी? अब शो में नहीं दिखेंगी अंगूरी भाबी!

शुभांगी अत्रे की हुई 'भाबी जी घर पर है' से छुट्टी? अब शो में नहीं दिखेंगी अंगूरी भाबी!
टीवी के तमाम सीरिल्स में इन दिनों जबरदस्त ट्विस्ट आ रहा है। किसी में लीप तो कोई शो छोड़कर ही जा रहा है। अब 'भाबी जी घर पर है' से भी ऐसी ही मिलती जुलती खबर सामने आ रही है। पिछले 7 सालों में इस शो ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है और छोटे पर्दे पर अपनी धाक भी जमाई है। इसके सभी किरदार और कहानी, दर्शकों को बेहद पसंद आते हैं। मगर 'भाबी जी...' के फैन्स के लिए एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि वो इस शो से ब्रेक ले रही हैं।

अंगूरी भाबी, तिवारी जी, विभूती जी और अनीता भाबी से सजे Bhabhiji Ghar Par Hain को हर कोई पसंद करता है। फिर बच्चा हो या बूढ़ा। सभी इस शो को देख खुद को एंटरटेन करने की कोशिश करता है। इसमें अंगूरी भाबी का रोल करने वाली शुभांगी अत्रे घर-घर में अपना नाम फैला चुकी हैं। ये किरदार पहले शिल्पा शिंदे निभा रही थीं। लेकिन उन्हें बाद में एक्ट्रेस ने रिप्लेस कर दिया। और अब वो भी ब्रेक ले रही हैं।

इसलिए शुभांगी अत्रे ले रही हैं ब्रेक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुभांगी अंत्रे एक महीने की छुट्टी पर जा रही हैं। इसके पीछे कोई भी नेगेटिव रीजन नहीं है। दरअसल, वह अपनी बेटी को शिफ्टिंग में मदद करने के लिए USA जा रही हैं। बेटी हायर एजुकेशन की डिग्री हासिल करने के लिए शिकागो जाने वाली है। उसी के साथ एक्ट्रेस भी जाएंगी। और फिर महीनेभर में वापस आकर काम पर लौट आएंगी। हालांकि वह अपने कुछ एपिसोड्स शूट करके जा रही हैं, जिससे दर्शक उन्हें स्क्रीन पर मिस न करें।

शुभांगी अत्रे हैं एक बेटी की सिंगर मदर

बता दें कि शुभांगी अत्रे ने साल 2023 में ही अपने पति पीयूष पूरे से अलग होने का फैसला किया था। वह शादी के 19 साल बाद उनसे अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया था। साल 2003 में इनकी शाद हुई थी। इसके बाद इन्हें बेटी आशी हुई थी। वह अब 18 साल की है। इनकी लव स्टोरी स्कूल के वक्त ही शुरू हो गई थी। फिर डेट किया और बाद में शादी कर ली। लेकिन कुछ पर्सनल इशूज की वजह से ये दोनों सालभर से अलग रह रहे थे और चीजें ठीक करने के लिए तमाम प्रयास किए लेकिन बात नहीं बनी तो रास्ते अलग कर लिए।
Advertisement