Bigg Boss 18 के प्रोमो वीडियो में Vivian Dsena घरवालों को बता रहे हैं कि वो बचपन से ही बड़े एटीट्यूड वाले रहे हैं। इससे पहले कि वो अपनी बात खत्म कर पाते, को-कंटेस्टेंट श्रुतिका अर्जुन ने तपाक से पूछा, 'वाइफ से भी आप ऐसे ही बात करते हो?' इसके बाद श्रुतिका, विवियन की तरह बोलने लगती हैं और ये देख सबकी हंसी छूट जाती है।
इसके बाद करण वीर अपनी कॉमेडी का तड़का लगाते हैं। वो कहते हैं, 'मैं बताऊं विवियन की आवाज घर पर कैसी निकलती है?' इसके बाद वो विवियन के पीछे चले जाते हैं और उनसे कहते हैं कि वो सिर्फ लिप्सिंग करें। करण पीछे से लड़की की आवाज निकालते हुए बोलते हैं, 'सुनो, क्या बनाना है।' ये सुनकर खुद विवियन की हंसी छूट जाती है।











