'ईटाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार 14 दिसंबर को श्रेयस तलपड़े को दिल का दौरा पड़ा था। उसके बाद वो बेहोश हो गए थे। फिर वो एंजियोप्लास्टी के लिए गए और अब ठीक हो रहे हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि उन्हें एक-दो दिन में डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। वह रिकवरी कर रहे हैं। एक्टर फिल्म 'वेलकम टू जंगल' की शूटिंग खत्म करके घर लौटे थे। तभी उन्हें थोड़ी दिक्कत महसूस हुई। रात के 9.30 बजे फौरन उनको अस्पताल लेकर भागा गया। जहां उनको भर्ती किया गया।
पत्नी दीप्ति ने दी थी जानकारी
पत्नी दीप्ति तलपड़े ने पोस्ट किया था। उन्होंने फैन्स को प्यार और चिंता जाहिर करने के लिए आभार जाताय था। साथ ही कहा था कि वह सभी उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें। इतना ही नहीं, एक्टर की तबीयत का जिक्र करते हुए दीप्ति ने लिखा था कि वह रिकवर कर रहे हैं। जल्द ही उन्हें छुट्टी भी मिल जाएगी। मेडिकल टीम श्रेयस का ख्याल रख रही है। और वह उनकी भी आभारी हैं।











