Elvish Yadav के व्लॉग्स में दिखाई गईं महंगी गाड़ियों जैसे मर्सिडीज और पोर्श जैसी हाई-प्रोफाइल कारों के बारे में भी माता-पिता ने खुलासे किए। 'आजतक' को दिए इंटरव्यू में एल्विश के माता-पिता ने बड़े खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया है कि एल्विश के पास ये गाड़ियां नहीं हैं। एल्विश के पिता रामवतार यादव ने बताया,'वह अपने यूट्यूब वीडियो में अपने स्टंट दिखाने के लिए पुरानी कारों को किराए पर लेता था और उन्हें अपनी नई कारें कहता था।'
एल्विश यादव के पिता का चौंकाने वाला खुलासा, बोले- लग्जरी गाड़ियों से प्रॉपर्टी तक बेटे ने कर्जे पर लिया है सब
'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर एल्विश यादव को हाल ही में गिरफ्तार किया गया। एक रेव पार्टी में सांपों के जहर की व्यवस्था करने के मामले में एल्विश बुरे फंसे हैं। नोएडा पुलिस ने निर्णायक कार्रवाई करते हुए एल्विश यादव को 17 मार्च को गिरफ्तार कर 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सूत्रों के अनुसार, एल्विश का नाम पार्टीज में सांप के जहर की व्यवस्था करने में आया था। इन सबके बीच, उनके माता-पिता ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया, जहां उन्होंने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।











