रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' में आए दिन ट्विस्ट एंड टर्न्स आ रहे हैं। रोहित शेट्टी कंटेस्टेंट्स के सामने कोई न कोई चौंकाने वाले धमाके कर ही देते हैं। बीते एपिसोड में उन्होंने 3 चैलेंजर्स का तड़का लगाया जो कि 3 हफ्तों तक खिलाड़ियों को टारगेट्स देंगे और उनको इन खिलाड़ियों को कम्पीट करना होगा। पहले चैलेंजर के तौर पर सीजन 12 के फाइनलिस्ट मिस्टर फैजू ने एंट्री की थी। उन्होंने टारगेट सेट किया था, जिसे पूरा करने में शीजान खान चूक गए और उनका एलिमिनेशन हो गया।
दरअसल, हिना खान, दिव्यांका त्रिपाठी और फैसल शेख ने बतौर चैलेंजर 'खतरों के खिलाड़ी 13' में एंट्री की है। तीनों ही अपने-अपने सीजन्स में जाबांज खिलाड़ी रहे हैं और होस्ट के फेवरेट भी रहे हैं। इन तीनों का मुकाबला उनसे ही करवाया जाएगा, जिन्हें फीयर फंदा मिला होगा। 17 सितंबर वाले एपिसोड में डीनो जेम्स, शिव ठाकरे, अर्जित तनेजा, नायरा बनर्जी और शीजान खान खतरे के निशान पर थे। उनका पहला मुकाबला फैसल शेख के साथ हुआ। हालांकि इन पाचों को दो हिस्सों में बांट दिया गया। अर्जित तनेजा और शिव ठाकरे ने पहले कार वाला स्टंट किया था, जिसमें उन्हें डिस्क को मैग्नेट प्लेट से चिपकाना था। इसमें शिव ठाकरे ने बढ़िया
परफॉर्म किया और रोहित ने तारीफ भी की।
अर्जित तनेजा और शीजान खान में टक्कर
इसके बाद एक अंडरवॉटर स्टंट हुआ। इसमें बाकी बचे खिलाड़ियों ने परफॉर्म किया। शीजान खान और डीनो जेम्स को जिस वजह से फीयर फंदा मिला था, वो भी ऐसे ही एक अंडरवॉटर स्टंट की वजह से मिला था। और फिर उनके सामने वही चीज आई। खैर। डीनो और नायरा ने तो जैसे-तैसे अपना फीयर फंदा निकलवा लिया। लेकिन शीजान खान को इस स्टंट में काफी परेशानी हुई। वह इस टास्क को समय पर पूरा करने में असफल रहे। इसके बाद वह अर्जित तनेजा के साथ एलिमिनेशन स्टंट में गए।
शीजान खान हुए एलिमिनेट
यहां भी फैसल शेख ने एक टारगेट सेट किया और दोनों खिलाड़ियों को 10 मिनट के अंदर वो एविक्शन टास्क पूरा करना था। रोहित शेट्टी ने ऐलान कर दिया था कि जो नहीं कर पाएगा, वो फैसल के साथ इंडिया वापस जाएगा। ऐसे में अर्जित तनेजा ने टास्क को अच्छे से पूरा किया और शीजान खान एक बार फिर चूक गए। और वो शो से बाहर हो गए। उनके जाने से हर किसी की आंखे नम हो गई थीं। क्योंकि वह इस शो में अपना 100 पर्सेंट दे रहे थे और अंत में उन्हें इस शो से एलिमिनेट होना पड़ा।











